Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

रांची के नयासराय में पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के बीच मुठभेड़, शूटर को लगी गोली, दो गिरफ्तार

रांची के नयासराय में Police और राहुल सिंह गिरोह के बीच मुठभेड़, शूटर को लगी गोली, दो गिरफ्तार

रांची, 27 अक्टूबर . रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में नयासराय रेलवे लाइन के पास Tuesday को Police और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान कुख्यात राहुल सिंह गिरोह का शूटर शाहिद Police की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल शूटर समेत उसके एक अन्य साथी को खदेड़कर पकड़ लिया. घायल अपराधी को इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है.

मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे रांची के एसएसपी अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में राहुल सिंह गिरोह के अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से Police लगातार इनकी तलाश कर रही थी. Tuesday को सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह का शूटर शाहिद अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से दलादली चौक की ओर से विधानसभा क्षेत्र की तरफ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने आ रहा है.

सूचना मिलते ही रांची Police की विशेष टीम ने नयासराय इलाके में जाल बिछाकर संदिग्धों की घेराबंदी शुरू कर दी. खुद को घिरता देख अपराधियों ने Police दल को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में और जवाबी कार्रवाई करते हुए Police ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें शूटर शाहिद के पैर में गोली लग गई. घायल होने के बावजूद वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क Policeकर्मियों ने पीछा कर उसे और उसके साथी को धर दबोचा.

Police ने मौके से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार अपराधी शाहिद मूल रूप से लोहरदगा जिले का रहने वाला है. वह और उसका गिरोह राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका है.

उस पर कांके थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर फायरिंग, बेड़ो के लूटकांड के अलावा गुमला जिले के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत चल रहे शिवालिया कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल होने का संदेह है. इस मुठभेड़ के बाद रांची Police ने गिरोह के अन्य गुर्गों की धरपकड़ के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share