Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

नोएडा में बंद मकानों में चोरी करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, दो लाख रुपए नकद और आभूषण बरामद

नोएडा में बंद मकानों में चोरी करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, दो लाख रुपए नकद और आभूषण बरामद

नोएडा, 27 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-39 थाने की Police ने बंद मकानों में चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. Police के मुताबिक, आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और सामान पहुंचाने के दौरान खाली पड़े मकानों तथा बाहर से ताला लगे घरों की रेकी करता था. इसके बाद मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था.

Police ने आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण, दो लाख रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र अशोक सिंह के रूप में हुई है. Police के अनुसार, आरोपी को 27 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर-41 में गेट नंबर-16 से आगे ई-ब्लॉक पार्क के बाहर सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान Police ने उसके कब्जे से चोरी के मामले से संबंधित आभूषण और नकदी बरामद की. Police अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

Police की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी अभिषेक डिलीवरी बॉय का काम करता था. इसी काम के दौरान वह अलग-अलग स्थानों पर जाता था और खाली पड़े मकानों तथा ताले लगे घरों को चिह्नित करता था. वह यह पता लगाने की कोशिश करता था कि कौन-सा मकान खाली है और वहां चोरी करने का मौका मिल सकता है. Police का कहना है कि आरोपी ने करीब दो सप्ताह पहले सेक्टर-41 में एक खाली मकान को निशाना बनाया था. वहां से उसने नकदी और आभूषण चोरी किए थे.

Police के मुताबिक, आरोपी के पास से बरामद आभूषण इसी चोरी की घटना से संबंधित हैं. मामले में बरामद दो लाख रुपए भी चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त किए गए थे. पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, आरोपी ने चोरी के आभूषण राह चलते एक व्यक्ति को अपनी मजबूरी बताकर बेच दिए थे. इसके बाद मिली रकम में से दो लाख रुपए उसकी स्कूटी से बरामद किए गए. Police ने आरोपी के कब्जे से सफेद धातु की दो जोड़ी पाजेब, दो चुटकी और दो छोटे कड़े बरामद किए हैं.

इसके अलावा दो लाख रुपए नकद भी मिले हैं. Police ने वारदात में इस्तेमाल की गई जुपिटर स्कूटी भी बरामद की है. Police बरामद आभूषणों और नकदी को चोरी की घटना से जोड़कर जांच कर रही है. मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Police के अनुसार, गिरफ्तार अभिषेक मूलरूप से Haryana के पलवल जिले के हथीन थाना क्षेत्र के गांव माथेपुर का निवासी है. वर्तमान में वह नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सदरपुर में शिव मंदिर के पास किराये के मकान में रह रहा था.

Police रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 नोएडा में पहले भी एक मुकदमा दर्ज है. उसके खिलाफ वर्ष 2020 में भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 380, 411 और 457 के तहत मुकदमा संख्या 219/2020 दर्ज किया गया था.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share