
गांधीनगर, 15 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा ने Tuesday को Prime Minister Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Prime Minister मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया जाएगा.
गांधीनगर में से बातचीत में वीडी शर्मा ने बताया कि इन अभियानों के तहत वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी. भारतीय जनता युवा मोर्चा और युवाओं के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस यात्रा की शुरुआत सेवा के संकल्प के साथ की जाएगी. वडनगर से शुरू होने वाली यात्रा में 200 से अधिक बाइक सवार सेवा यात्री शामिल होंगे. इन्हें 25-25 लोगों के समूह में बांटा जाएगा. उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे और कई Union Minister शामिल होंगे. Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ 10 राज्यों के 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों से होकर गुजरेगी. युवाओं द्वारा निकाली जा रही यह बाइक रैली करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
इसी प्रकार वाराणसी से शुरू होने वाली यात्रा के उद्घाटन समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के Chief Minister चंद्रबाबू नायडू, Union Minister चिराग पासवान और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता मौजूद रहेंगे. यात्रा के दौरान युवा संवाद, ग्राम चौपाल, पौधरोपण और स्वच्छता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा.
वीडी शर्मा ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन पौधरोपण भी किया जाएगा. Prime Minister मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से प्रेरणा लेते हुए पौधरोपण अभियान को भी यात्रा का हिस्सा बनाया गया है. जहां-जहां यात्रा पहुंचेगी, वहां पौधरोपण किया जाएगा और इससे प्रेरणा लेकर स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाएंगे.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में सुशासन के कारण गरीबों के जीवन में बदलाव आया है. करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. देश से नक्सलवाद खत्म हुआ और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है और कई क्षेत्रों में इसका प्रभाव कम हुआ है.
–
डीकेएम/एबीएम