
यरूशलम, 23 अगस्त . इजरायल ने अमेरिका को बताया है कि तुर्की सीरिया के एक सैन्य एयरबेस पर रडार सिस्टम और एयर डिफेंस उपकरण तैनात करने की तैयारी कर रहा है.
इजरायल के Governmentी टीवी चैनल कान टीवी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सुरक्षा अधिकारियों ने वॉशिंगटन से कहा कि तुर्की का यह कदम क्षेत्र में ताकत के संतुलन को ‘काफी हद तक’ बदल सकता है.
मामले से जुड़े सूत्रों ने चैनल को बताया कि इजरायल ने तुर्की की संभावित तैनाती के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई. हालांकि, उन्होंने उत्तर-पश्चिमी सीरिया में स्थित अबू अल-दुहूर सैन्य हवाई अड्डे को संभावित स्थान बताया. इसी एयरबेस पर Tuesday को इजरायली वायु सेना ने हमला किया था. Tuesday के इन हमलों के बाद तुर्की और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ गया.
सीरिया के लिए अमेरिकी विशेष दूत टॉम बैरक ने कहा कि इजरायल ने हमले से पहले अमेरिका को इसकी जानकारी नहीं दी थी.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि ये हमले इस उद्देश्य से किए गए थे कि तुर्की के उपकरण या सैनिक हवाई रास्ते से इस एयरबेस तक न पहुंच सकें.
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि ये हमले तुर्की की योजनाओं से जुड़ी ‘स्पष्ट खुफिया जानकारी’ के आधार पर किए गए. उनके मुताबिक, तुर्की ऐसे कदम उठाने की तैयारी कर रहा था जो इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे. उन्होंने यह भी कहा कि हमले से पहले सीरिया को कूटनीतिक स्तर पर चेतावनी दी गई थी.
काट्ज ने Saturday को कहा था कि अबू अल-दुहूर एयरबेस पर हमले से पहले सेना ने सीरिया के वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे तौर पर चेतावनी दी थी, ताकि इस कदम को रोका जा सके.
उन्होंने कहा, “Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू और मैंने सेना (आईडीएफ) तथा अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं. इसके बाद तय किया गया कि कार्रवाई की मंजूरी देने से पहले सीरियाई Government के सबसे वरिष्ठ स्तर पर सीधी चेतावनी भेजी जाएगी, ताकि इस कदम को रोका जा सके. और हमने ऐसा ही किया.”
उन्होंने कहा, “जब हमारी चेतावनी का कोई जवाब नहीं मिला, तब Prime Minister और मैंने आईडीएफ को हमला करने की अनुमति दी. इसके बाद अभियान शुरू किया गया और वह सफल रहा.”
–
एवाई/एएस