चंडीगढ़ में फिटनेस की प्रति जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन, मुख्य कार्यक्रम 4 अक्टूबर को होगा

चंडीगढ़, 23 अगस्त . स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलना के दृष्टिकोण से चंडीगढ़ में एक ‘फिटनेस दौड़’ का आयोजन किया. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं के साथ ही हर आयु वर्ग के पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया.

से बात करते हुए एयर कमोडोर दीपक पंत ने कहा, “यह कार्यक्रम फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के नाम पर है और यह एक प्रोमो रन है. सभी बड़े नाम और सभी सेलिब्रिटी 4 अक्टूबर को शामिल होंगे. मुख्य कार्यक्रम 4 अक्टूबर को ही आयोजित होना है.”

उन्होंने कहा, “हमने जो कार्यक्रम अभी आयोजित किया है, वह एक प्रमोशन इवेंट है. यह असल में चंडीगढ़ के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए है. हम इसके माध्यम से 4 अक्टूबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं. जगह कैसे तैयार होगी, ट्रैफिक कैसे नियंत्रण में रहेगा, भागदौड़ न हो जैसी चीजों पर हम ध्यान दे रहे हैं. यह पूरी तरह से एक स्थानीय इवेंट है.”

पंत ने कहा कि सुखिया झील के पास बड़ी संख्या में लोग सुबह में टहलने, दौड़ने और खुद को फिट रखने के लिए आते हैं. ऐसे में इस प्रमोशनल इवेंट के माध्यम से हम उनलोगों अपने मुख्य कार्यक्रम की जानकारी भी देना चाहते थे.

चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में काफी ऊर्जा और जोश दिखाई दे रहा था. सड़कों पर दौड़ते हुए लोगों के चेहरे पर छाई मुस्कान यह बता रही थी कि वे इस इस इवेंट में शामिल होकर खुश हैं और प्रमुख इवेंट (4 अक्टूबर) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दौड़ के बाद लोग कसरत करते, अपनी संगीत कला का प्रदर्शन करते भी दिखे. चंडीगढ़ की ख्याति एक जीवंंत शहर के रूप में है. ऐसे में इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों, खासकर इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का Sunday रोमांचक बना दिया.

पीएके

Leave a Comment