गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

गाजियाबाद, 23 अगस्त . जिले के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में Sunday को स्वाट एवं सर्विलांस टीम नगर जोन तथा थाना सिहानी गेट Police की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ Police (एसीपी) जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, 22 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश ऑटो में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर नगर जोन की स्वाट और सर्विलांस टीम, सिहानी गेट Police के साथ मिलकर चेकिंग शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध ऑटो आता दिखाई दिया. Police ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ऑटो लेकर भागने लगे और कुछ दूरी पर ऑटो छोड़कर पैदल फरार होने लगे.

भागते समय आरोपियों ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. घायल आरोपियों की पहचान शाकिर और पवन के रूप में हुई है. वहीं, दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में Police टीम जुटी है.

Police ने घायल बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, दो कान के टॉप्स और वारदात में इस्तेमाल किया जा रहा ऑटो बरामद किया है. पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में कई टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है. Police के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police की टीमें दबिश दे रही हैं. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

इसके पहले 21 अगस्त को लोनी थाना Police ने वांछित एक आरोपी को Police मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. Police ने बताया कि थाना लोनी क्षेत्र के निठोरा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान Police टीम ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने का प्रयास किया. Police ने पीछा किया तो उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई.

इसके बाद आरोपी ने तमंचे से Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन बताया. आरोपी ने 20 अगस्त की रात गिरि मार्केट में एक घर में घुसकर चोरी करने की बात कबूल की थी.

ओपी/एएस

Leave a Comment