जापान में देर रात 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप, इबाराकी रहा केंद्र, सुनामी का खतरा नहीं

नई द‍िल्‍ली, 23 अगस्त . जापान में Sunday रात करीब दो बजे भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए. जापान मौसम विभाग और स्थानीय अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई. भूकंप के झटकों से टोक्यो के आसपास के कई इलाकों में लोग घायल हुए और परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं.

जापान की प्रमुख समाचार एजेंसी क्योडो न्यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया क‍ि भूकंप रात दो बजे आया. इसका केंद्र इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में था और इसकी गहराई लगभग 68 किलोमीटर थी. इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई.

जापन की Prime Minister सनाए तकाइची ने भी सोशल मीड‍िया पर भूकंप की जानकारी साझा की.

तकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में ल‍िखा, ”Sunday रात करीब 2 बजे इबाराकी प्रांत के दक्षिणी हिस्से में केंद्रित एक भूकंप आया. इसके कारण टोक्यो के 23 वार्डों, इबाराकी, सैतामा और चिबा प्रांतों में जापानी पैमाने पर अधिकतम 5-स्तर तक के तेज झटके महसूस किए गए. इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है.”

उन्‍होंने क‍हा क‍ि फिलहाल किसी व्यक्ति के घायल होने या मकानों को नुकसान पहुंचने की कोई पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, नुकसान की स्थिति का पता लगाने का काम अभी जारी है और संबंधित रिपोर्टें मिल रही हैं.

तकाइची ने कहा, ”Government ने भूकंप आते ही तुरंत Prime Minister कार्यालय के संकट प्रबंधन केंद्र में एक संपर्क कक्ष स्थापित कर दिया. मैंने अधिकारियों को नुकसान की पूरी जानकारी जुटाने, जनता तक समय पर और सही जानकारी पहुंचाने तथा आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. Government उसी के अनुसार कार्रवाई कर रही है. जिन इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए हैं, वहां रहने वाले लोगों से मैं अपील करती हूं कि वे सतर्क रहें. आने वाले समय में इसी तरह की तीव्रता वाला एक और भूकंप आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है.”

क्योडो न्यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, भूकंप की तीव्रता जापान के 7 स्तर वाले भूकंपीय पैमाने पर इबाराकी प्रांत के कुछ हिस्सों और मध्य टोक्यो में ‘लोअर 5’ दर्ज की गई.

क्योडो न्यूज ने ईस्ट और अन्य रेलवे ऑपरेटरों के हवाले से बताया क‍ि भूकंप के बाद कुछ ट्रेन सेवाओं की शुरुआत में देरी हुई, जबकि कुछ ट्रेनें धीमी गति से चलाई गईं. हालांकि, टोबू रेलवे की कुछ Express Train सेवाएं अब भी बंद हैं.

टोक्यो के उएनो स्टेशन को पूर्वी टोक्यो के चिबा प्रांत स्थित नारिता हवाई अड्डे से जोड़ने वाली केइसेई लाइन के संचालक ने बताया कि सुबह 9:40 बजे के बाद सेवाएं सामान्य हो गईं.

क्योडो न्यूज के अनुसार, स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया क‍ि भूकंप में कई लोग घायल हुए. इनमें टोक्यो के उत्तर में स्थित सैतामा में एक युवक और लगभग 70 वर्ष की एक महिला शामिल हैं. इसके अलावा राजधानी के ठीक दक्षिण में स्थित कावासाकी में भी तीन लोग घायल हुए.

टोक्यो के कोतो वार्ड में एक पानी का पाइप फट गया. इसके बाद महानगरीय प्रशासन यह जांच कर रहा है कि क्या यह नुकसान भूकंप की वजह से हुआ.

सैतामा और चिबा प्रांतों के कुछ हिस्सों में भी ‘लोअर 5’ तीव्रता दर्ज की गई. वहीं, मध्य टोक्यो के अदाची वार्ड में भी इसी स्तर के झटके महसूस किए गए, जबकि राजधानी के अन्य हिस्सों में इससे कम तीव्रता दर्ज हुई.

संबंधित ऑपरेटरों के अनुसार, इबाराकी प्रांत के टोकाई नंबर-2 परमाणु ऊर्जा संयंत्र, फुकुशिमा दाइइची परमाणु संयंत्र और उसके पास स्थित फुकुशिमा दाइनी संयंत्र में किसी तरह की कोई असामान्यता नहीं पाई गई.

क्योडो न्यूज के अनुसार, मौसम विभाग ने लोगों से अगले एक सप्ताह तक सतर्क रहने की अपील की है. खासकर अगले दो से तीन दिनों के दौरान “लोअर 5” स्तर का एक और भूकंप आने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है. यह भूकंप देश के बड़े हिस्से में महसूस किया गया, जिसमें उत्तर-पूर्वी और मध्य जापान के इलाके भी शामिल हैं.

एवाई/एएस

Leave a Comment