Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

सीएम सरमा ने असम की संस्कृति को दिखाने के लिए ‘सा रे गा मा पा 2026’ की तारीफ की

सीएम सरमा ने असम की संस्कृति को दिखाने के लिए ‘सा रे गा मा पा 2026’ की तारीफ की

Mumbai , 13 अक्टूबर . असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ की तारीफ की है. इस शो में एक खास बिहू परफॉर्मेंस के जरिए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया.

Chief Minister ने असमिया संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर लाने और India की विविध लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए शो की खूब तारीफ की.

social media पर Chief Minister ने परफॉर्मेंस का एक क्लिप शेयर किया और राष्ट्रीय मंच पर बिहू को दिखाए जाने पर गर्व जताया.

उन्होंने असमिया भाषा में अपना संदेश शेयर करते हुए लिखा, “बराक और ब्रह्मपुत्र घाटियों का मिलन असमिया समुदाय के गौरव का प्रतीक है और हमारे प्यारे बिहू को राष्ट्रीय मंच पर जगह मिलते देखना हर असमिया के लिए बेहद गर्व का क्षण है. राष्ट्रीय मंच पर हमारे बिहू, हमारी जड़ों, हमारी विरासत और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने की इस गौरवपूर्ण पहल से मैं वास्तव में बहुत खुश हूं.”

उन्होंने कहा कि मैं इस शानदार पहल के लिए संगीत निर्देशक रतिजीत भट्टाचार्य, लोकप्रिय कलाकार लखिनंदन लाहोन और उनकी पूरी टीम को दिल से बधाई देता हूं. इस मौके की खास बात यह है कि बंगाल के एक कलाकार ने बिहू पर आधारित प्रस्तुति को बहुत खूबसूरती से पेश किया. जी टीवी के ‘सा रे गा मा पा’ मंच पर अपनी तरह की यह पहली बिहू परफॉर्मेंस न केवल असम की संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी, बल्कि पूर्वी India की लोक परंपराओं की पहुंच का भी एक अनूठा विस्तार करेगी.

‘सा रे गा मा पा 2026’ जी टीवी और हिंदी जी5 पर उपलब्ध है.

इसी बीच, उन्होंने एसआईआर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि असम मजबूती से एसआईआर के साथ और गर्व से पीएम मोदी के साथ खड़ा है. नलबाड़ी में लोगों की भारी भीड़ ने कांग्रेस को एक साफ संदेश दिया है, लोग हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने, हमारी संवैधानिक संस्थाओं को डराने-धमकाने या हमारी चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता से समझौता करने की कोशिश को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. जनता का जनादेश पवित्र है. कांग्रेस के पास इसे कुचलने का न तो कोई अधिकार है और न ही कोई हक.

–

डीकेएम/एबीएम

Share