सिनेमा में इतना योगदान देने के बाद भी रंगमंच में जाने से पहले की बेचैनी आज भी वैसी है : अनुपम खेर

Mumbai , 8 सितंबर . Actor अनुपम खेर इन दिनों अपनी नाटक ‘जाने पहचाने अंजाने’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय टूर पर हैं. Actor ने शो में जाने से पहले की बेचैनी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि अभिनय की दुनिया में इतना योगदान देने के बाद भी रंगमंच में जाने से पहले उनके अंदर की बेकरारी आज भी वैसी की वैसी है.

Actor अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वे बैकस्टेज से गुजरते हुए स्टेज पर जा रहे हैं. Actor ने अपनी इस पोस्ट के जरिए अपनी बेचैनी को बयां करते हुए लिखा, “स्टेज तक का वो अकेला सफर.”

Actor अनुपम खेर ने बताया कि एक थिएटर आर्टिस्ट के लिए सबसे अकेला सफर स्टेज तक का छोटा सा रास्ता होता है. उन्होंने बैकस्टेज के दौरान चल रहे ख्यालों को शब्दों के जरिए पिरोते हुए लिखा, “उस छोटे से सफर में आप अपने ख्यालों, अपने शक, अपनी घबराहट और अपने दिल की धड़कन की आवाज के साथ बिल्कुल अकेले होते हैं. डर लगता है कि क्या होगा अगर मैं स्टेज पर भूल गया? क्या होगा अगर मैं दर्शकों से जुड़ नहीं पाया? क्या होगा अगर आज मेरी रात नहीं है? आप फोकस करने की कोशिश करते हो, एक गहरी सांस लेते हो और खुद को याद दिलाते हो कि इस पल को जीना है.”

Actor ने बताया कि भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में काम करने और इतने कैमरों का सामना करने के बाद स्टेज में जाने से पहले की घबराहट आज भी उतनी ही बरकरार है. उन्होंने लिखा, “मैं 41 सालों से फिल्मों में हूं, अपनी 555वीं फिल्म पर काम शुरू किया है, हजारों बार कैमरे का सामना कर चुका हूं और दुनियाभर के दर्शकों के सामने परफॉर्म कर चुका हूं लेकिन फिर भी, थिएटर के स्टेज पर हर एंट्री से पहले, वो घबराहट आज भी होती है. वो छोटा सा डर आज भी मेरे साथ चलता है.”

Actor अनुपम खेर ने शो से जाने से पहले की बेचैनी को आशीर्वाद बताया है. उनका मानना है कि कोई एक्टर जिस दिन नर्वस होना बंद कर देगा, शायद उसी दिन से वो अपने दर्शकों और अपनी कला को हल्के में लेना शुरू कर देगा. उन्होंने लिखा, “डर आपको विनम्र बनाए रखता है. यह आपको याद दिलाता है कि आपने चाहे कितने भी साल परफॉर्म किया हो, हर नया दर्शक एक नई शुरुआत है और फिर आप स्टेज पर कदम रखते हो. लाइट्स आप पर पड़ती हैं, दर्शक आपके साथ सांस लेते हैं और धीरे-धीरे डर फोकस में बदल जाता है, घबराहट एनर्जी में और अकेलापन एक साथ मिलकर खुशी मनाने में बदल जाता है. ये हमारे नाटक ‘जाने पहचान अंजाने’ के लिए डलास में बैकस्टेज से स्टेज तक का मेरा सफर था. कुछ अकेले कदम और उसके बाद थिएटर का जादुई साथ.”

एनएस/पीएम

Leave a Comment