सस्ती लोकप्रियता के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी कर रहे विरोध-प्रदर्शन: भाजपा

New Delhi, 9 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध पर भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा, “राहुल गांधी अहंकारी हो गए हैं. उन्हें हमेशा से विशेषाधिकार और खास हक मिलते रहे हैं. यह लोकतंत्र की लड़ाई नहीं है, यह परिवारवाद की लड़ाई है. उन्हें लगता है कि वे देश के पहले नागरिक हैं और कानून, संविधान और अदालतें उन पर लागू नहीं होतीं. 24 अकबर रोड या इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से एक नोटिफिकेशन जारी किया जाना चाहिए जिसमें यह घोषित किया जाए कि राहुल गांधी कानून के शासन और India के संविधान से ऊपर हैं. चीजें ऐसे नहीं चलतीं. देश ‘हमारी मांगें पूरी करो, चाहे मजबूरी कुछ भी हो’ के सिद्धांत पर नहीं चल सकता. देश प्रक्रियाओं और संवैधानिक मर्यादाओं से चलता है.”

बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने से बातचीत में कहा, “मैंने बार-बार कहा है कि राहुल गांधी सत्ता के लिए बेताब हैं. लोकतंत्र में हर चीज के लिए तय प्रक्रियाएं होती हैं और Narendra Modi के नेतृत्व में Government को 2029 के Lok Sabha चुनावों तक जनता का जनादेश मिला हुआ है. लेकिन, राहुल गांधी सत्ता के लिए इतने बेताब हो गए हैं कि 2029 में जनता के जनादेश का इंतजार करने के बजाय, वे सड़कों पर Political नाटक कर रहे हैं.”

उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “राहुल गांधी को किसने चुना है और किसके लिए राहुल गांधी काम कर रहे हैं? सबको पता होना चाहिए कि राहुल गांधी को जनता ने चुना है और जनता की सेवा के लिए संसद बनी है. संसद में तो जनता की कोई आवाज उठाते नहीं हैं सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए केवल राहुल गांधी जी काम कर रहे हैं. केवल सस्ती लोकप्रियता पाएं, चर्चा में रहें, इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम ले रहे हैं. बाकी मुख्य चुनाव आयुक्त से कोई लेना-देना नहीं है.”

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “राहुल गांधी पूरी तरह ड्रामा कर रहे हैं, लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं. उनकी लड़ाई Narendra Modi से नहीं है, बल्कि लोकतंत्र से है. लोकतंत्र में उन्हें यकीन नहीं है. जिनके नाना आजादी के आंदोलन में रहे, लोकतंत्र के पक्ष में होते थे, आज वो लोकतंत्र के खिलाफ हो गए हैं.”

तिरुवनंतपुरम में भाजपा विधायक वी. मुरलीधरन ने कहा, “राहुल गांधी को देश के हालात पर गौर करना चाहिए, खासकर तब जब लोग यह दावा करते हैं कि देश के युवा Narendra Modi Government के खिलाफ हैं. इन दावों के बावजूद, चुनाव नतीजों से पता चलता है कि एनएसयूआई दिल्ली, Himachal Pradesh या Haryana में नहीं जीती. बंगाल और तमिलनाडु के नतीजे भी बताते हैं कि देश के हालात को लेकर लोगों की राय साफ है.”

वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “शायद ही कोई और उतना काम कर रहा होगा जितना राहुल गांधी इस समय कर रहे हैं. मैं उनके नेतृत्व को सलाम करता हूं. वे सामाजिक न्याय के चैंपियन और वोटों की रक्षा के लिए लड़ने वाले योद्धा हैं. अखिलेश यादव समेत विपक्ष के सभी नेता जो यह लड़ाई लड़ रहे हैं, वे देश के लिए लड़ रहे हैं. अगर हम देश के साथ हुए धोखे के खिलाफ अभी खड़े नहीं हुए, तो कब होंगे?”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment