
Patna, 24 सितंबर . समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने युवती के साथ हुई बदसलूकी की घटना की निंदा की है. उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही और समस्तीपुर Police द्वारा वीडियो सामने आने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने का स्वागत किया.
शांभवी चौधरी ने कहा कि जैसे ही घटना से संबंधित वीडियो सर्कुलेट होना शुरू हुआ, समस्तीपुर Police ने कार्रवाई शुरू कर दी. Police ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच की जा रही है. महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा Government की जिम्मेदारी है. आने वाले समय में समस्तीपुर की किसी भी बेटी के साथ ऐसी घटना न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि एनडीए Government में किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाता और अपराध के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति है. Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि महिला सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. जहां भी अपराध होगा, वहां अपराधियों को पकड़कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. महिला सुरक्षा को लेकर Government की जिम्मेदारी तय है और इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.
सांसद ने बिहार में युवाओं के बीच एक अलग तरह के अपराध के पैटर्न पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कुछ युवा महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं, उसका वीडियो बनाते हैं और फिर उसे social media या अन्य माध्यमों से प्रसारित करते हैं. अलग-अलग जगहों पर इस तरह का पैटर्न देखने को मिल रहा है. यह केवल Government या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के लोगों को भी सामूहिक जिम्मेदारी लेते हुए इस विषय पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं में इस तरह की सोच क्यों विकसित हो रही है और इसके पीछे की मानसिकता को समझने की जरूरत है.
शांभवी चौधरी ने आगे कहा कि सुशासन का मतलब यह भी है कि Government साल-दर-साल अपनी कानून-व्यवस्था की समीक्षा करे. अगर कहीं कोई कमी या त्रुटि सामने आती है तो उसे दूर कर व्यवस्था को बेहतर बनाया जाना चाहिए. महिला सुरक्षा को लेकर Government, प्रशासन और समाज सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
–
पीएसके