
Lucknow, 28 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में भगत सिंह ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनकी जयंती हम सभी के लिए राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखते हुए अपने संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर है.
Chief Minister ने अपने पत्र में कहा कि भगत सिंह ने परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े India को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया. आज हमें भी जाति-पाति, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों की बेड़ियों से मुक्ति के लिए उनके अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से सीख लेनी होगी. उन्होंने कहा कि भगत सिंह अध्येता थे और हिंदी, उर्दू, पंजाबी तथा अंग्रेजी सहित कई भाषाओं के ज्ञाता थे. उनके जीवन से हमें ज्ञान को अपनी शक्ति बनाने, सीखने की ललक को जीवित रखने और अपने संकल्प को कर्म से जोड़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए.
Chief Minister ने कहा कि ज्ञान जब कौशल से जुड़ता है, तो युवा अपनी प्रतिभा को सामर्थ्य में बदलकर अपने सपनों को साकार कर सकता है. इसी उद्देश्य से Government युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उद्यम और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग दे रही है. Chief Minister अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी का अवसर मिल रहा है. Chief Minister युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने और रोजगार सृजित करने के लिए सशक्त आधार दे रहा है. स्टार्टअप नीति के माध्यम से नवाचार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि जब युवा ज्ञान को कौशल, कौशल को संकल्प और संकल्प को कर्म से जोड़ेंगे, तब उनके सपनों के साथ प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी. Chief Minister ने प्रदेशवासियों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि संवरते उत्तर प्रदेश में ज्ञान के विस्तृत साधनों का अधिकाधिक सदुपयोग करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश में India रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर प्रत्येक जनपद में आधुनिक पुस्तकालय एवं डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं, ताकि ज्ञान तक पहुंच और सहज हो.
उन्होंने कहा कि युवाओं को पुस्तकों को अपना मित्र बनाना चाहिए, प्रश्न पूछने चाहिए, नए विचारों को जानना चाहिए और अपनी जिज्ञासा को निरंतर जीवित रखना चाहिए. एक पुस्तक किसी युवा के जीवन में नया विचार जगा सकती है और एक नया विचार पूरे समाज को नई दिशा दे सकता है.Chief Minister ने कहा कि आइए, हम सब मिलकर ज्ञानवान, संस्कारवान एवं सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं.
–
विकेटी/एएस