पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को जयंती पर किया नमन, बोले- ‘संगीत जगत में युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा उनका योगदान’

New Delhi, 28 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने India रत्न, ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संगीत जगत में लता दीदी का अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अपनी दिव्य गायन प्रतिभा से विश्व में देश का नाम रोशन करने वालीं आदरणीया लता दीदी को उनकी जयंती पर सादर नमन. उन्होंने भारतवर्ष को न केवल अपने सुमधुर सुरों से सजाया-संवारा, बल्कि देश की समृद्धि से जुड़ी हर पहल को भी सदैव प्रोत्साहित किया. भारतीय संगीत जगत में उनका अप्रतिम योगदान युग-युगांतर तक स्मरणीय रहेगा.”

Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने भी लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें नमन किया. ओम बिरला ने लिखा, “लता जी भारतीय संगीत की अमर पहचान है. अपने असाधारण संगीत सफर में उन्होंने अनेक भारतीय भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और भारतीय फिल्म संगीत को एक ऐसी पहचान दी, जिसकी गूंज देश की सीमाओं से बहुत आगे तक पहुंची.”

Lok Sabha स्पीकर ने पोस्ट में कहा, “लता जी की आवाज में भारतीय संगीत की मिठास, शास्त्रीयता, भाव और आत्मा का अद्भुत संगम था. दशकों तक उन्होंने हिंदी सिनेमा के संगीत को नई ऊंचाइयां दीं और अनगिनत गीतों को कालजयी बना दिया. लता जी को आज उनकी जयंती पर याद करना भारतीय संगीत की उस महान परंपरा को नमन करना है, जिसे उन्होंने अपनी साधना, अनुशासन और प्रतिभा से समृद्ध किया.”

केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा, “संगीत जगत की सिरमौर, महान सुर साधिका, ‘India रत्न’ लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें सादर नमन. लता जी ने अपनी दिव्य संगीत साधना से न केवल फिल्म जगत को समृद्ध किया, बल्कि भारतीय संगीत को विश्वपटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई. आपकी अप्रतिम और मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगी.”

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट किया, “संगीत जगत की सिरमौर, महान सुर साधिका, ‘India रत्न’ लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें सादर नमन अर्पित करता हूं. लता जी ने अपनी दिव्य संगीत साधना से न केवल फिल्म जगत को समृद्ध किया, बल्कि भारतीय संगीत को विश्वपटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई. आपकी अप्रतिम और मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज हमारी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगी.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment