
निशिन, 28 सितंबर . Pakistan क्रिकेट टीम बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. Monday को Pakistan और हांगकांग, चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया.
लगातार होती झमाझम बारिश के चलते Pakistan और हांगकांग, चीन के बीच होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका और अंपायर्स को अंत में मैच को रद्द करने का फैसला लिया. आईसीसी टी20 रैंकिंग में हांगकांग, चीन से ऊपर होने के चलते Pakistan को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. आईसीसी रैंकिंग में Pakistan छठे नंबर पर काबिज है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है. Pakistan अब 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा.
Monday को दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में India की भिंड़त अफगानिस्तान से इसी मैदान पर होनी है. हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान बारिश की आशंका जता रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बारिश की 69 प्रतिशत संभावना है, जो सुबह 9 बजे (जब पहला क्वार्टर फाइनल शुरू होना है) बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगी. बारिश की आशंका सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) 49 प्रतिशत, सुबह 11 बजे 75 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 71 प्रतिशत बनी हुई है.
भारत-अफगानिस्तान मैच के टॉस के तय समय यानी दोपहर 1 बजे (लोकल टाइम) बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है. दोपहर 2 बजे बारिश होने की आशंका 34 प्रतिशत, जो 3 बजे 40 प्रतिशत रहेगी. वहीं, शाम 4 बजे (लोकल टाइम) यह थोड़ी बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगी. शाम 5 बजे बारिश होने के चांस 49 प्रतिशत है, जबकि शाम 6 बजे 60 प्रतिशत और शाम 7 बजे (लोकल टाइम) 49 प्रतिशत रहेगी. ट
अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो India को अफगानिस्तान के खिलाफ विजेता घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में India अपने प्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान से बहुत बेहतर स्थिति में है. India आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है.
–
एसएम/एएस