Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सपा के घोषणा पत्र का एक ही एजेंडा ‘मुस्लिम तुष्टीकरण और हिंदू दंडीकरण’ : भाजपा नेता गौरव वल्लभ

सपा के घोषणा पत्र का एक ही एजेंडा ‘मुस्लिम तुष्टीकरण और हिंदू दंडीकरण’ : भाजपा नेता गौरव वल्लभ

नई दिल्‍ली, 26 नवंबर . भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि Samajwadi Party का एक ही घोषणा पत्र है-मुसलमानों का तुष्‍टीकरण और हिंदुओं का दंडीकरण. उन्‍होंने कहा कि घोषणापत्र तो तब लागू होता है, जब आप (अखिलेश यादव) Government बनाते हैं.

भाजपा नेता गौरव वल्‍लभ की यह प्रतिक्रिया Samajwadi Party द्वारा घोषणा पत्र जारी करने के बाद आया है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए Samajwadi Party के घोषणापत्र पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि Samajwadi Party का घोषणापत्र दो लाइनों में समेटा जा सकता है. अखिलेश जी, आप इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? घोषणापत्र तो तब लागू होता है जब आप Government बनाते हैं. उत्तर प्रदेश की जनता ने तो पहले ही ‘डबल इंजन’ Government को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है और वह भी एक मजबूत जनादेश के साथ.”

उन्‍होंने कहा कि आपका घोषणा पत्र बच्‍चे-बच्‍चे तक पहुंचा हुआ है. आपका प्रयास विफल होना तय है, उन्‍होंने एक कहावत कहते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा-न राधा नाचेगी. इसलिए आराम करिए. मैंने जो कहा है उसी के अनुरूप अपना काम कीजिए.

इसी बीच,भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सांसद इमरान मसूद को कम बोलने की नसीहत देने पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है. गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर तंज कसते हुए कहा कि किसी पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एक नेता को कह रहा है कि तुम चुपचाप रहो कम बोलो. इमरान मसूद सांसद हैं तो इन बातों से ठेस जरूर पहुंची होगी. अगर नहीं पहुंची तो पहुंचनी चाहिए. उन्‍हें पुन: कांग्रेस से त्‍यागपत्र देकर Samajwadi Party में जाना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की बात को इमरान मसूद गंभीरता से जरूर लेंगे.

–

एएसएच/वीसी

Share