Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कोलाघाट में नितिन गडकरी ने सीएम सुवेंदु के साथ खाई झालमुड़ी, बोले- मुख्यमंत्री ने की थी खास व्यवस्था

कोलाघाट में नितिन गडकरी ने सीएम सुवेंदु के साथ खाई झालमुड़ी, बोले मुख्यमंत्री ने की थी खास व्यवस्था

कोलाघाट में नितिन गडकरी ने सीएम सुवेंदु के साथ खाई झालमुड़ी, बोले- Chief Minister  ने की थी खास व्यवस्था

कोलाघाट, 26 नवंबर . केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिम बंगाल के कोलाघाट, पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम के दौरान Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के साथ झालमुड़ी खाई.

नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल के कोलाघाट, पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यक्रम के दौरान Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने झालमुड़ी की व्यवस्था की थी. उनके साथ झालमुड़ी का आनंद लिया.”

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय बातचीत भी हुई.

दरअसल, गडकरी ने पूर्व मेदिनीपुर में 8,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 22 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के लोक निर्माण विभाग मंत्री अजय कुमार पोद्दार, राज्यमंत्री नदीयारचांद बाउड़ी, और सांसदगण, विधायकगण, लोकप्रतिनिधी और अधिकारियों की उपस्थिति रही.

पश्चिम बंगाल में Thursday को 2 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पालसित से दानकुनी तक 63.83 किमी लंबाई के मार्ग का 6-लेन में विकास किया गया. यह मार्ग हावड़ा, हुगली और बर्धमान क्षेत्रों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने के साथ साथ माल वाहक परिवहन और व्यापारी गतिविधियों को गति प्रदान करेगा. यह कोलकाता को दुर्गापुर और पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण कॉरिडोर को सशक्त बनाएगा.

फरक्का में गंगा नदी पर बने नए 4-लेन पुल और उसके संपर्क मार्ग को भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है. 521.20 करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना मुर्शिदाबाद और मालदा क्षेत्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इससे गंगा के आर-पार यात्रा का समय घटेगा और उत्तर बंगाल की ओर संपर्क भी सुदृढ़ होगा.

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में सड़क और पुल बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए कुल 20 परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया. सड़क सुरक्षा योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-12 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 57 वीयूपी/एलवीयूपी के निर्माण से सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा. राज्य मार्गों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित होगा. राष्ट्रीय राजमार्ग-116 बी पर रामनगर बाईपास के निर्माण से शहर के भीतर ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. सड़क चौड़ीकरण और बाईपास के निर्माण से यात्रा के समय में कमी आएगी. ईंधन और समय की बचत होगी.

सेतुबंधन योजना के अंतर्गत नोरघाट एवं द्वारकेश्वर नदी पर 2 बड़े पुलों के निर्माण से संपर्क आसान होगा. दीघा, मंदारमणि, ताजपुर एवं बक्खाली तक बेहतर संपर्क से पर्यटन और मत्स्य व्यापार में वृद्धि होगी. Jharkhand सीमा (गोवाई नदी चेक पोस्ट) तक सुगम मार्ग से अंतर-राज्यीय माल ढुलाई आसान होगी और समय की बचत होगी.

इन परियोजनाओं से यातायात दबाव घटेगा और कोलकाता, कृष्णनगर, बहरमपुर, मालदा और दुर्गापुर के बीच संपर्क बेहतर होगा. इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से पश्चिम बंगाल में आधुनिक सड़क नेटवर्क, बेहतर पुल और सुरक्षित यातायात का विस्तार होगा. बेहतर सड़क संपर्क से उद्योगों, व्यापारिक केंद्रों, कृषि क्षेत्रों और नागरिकों को विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे.

कार्यक्रम के दौरान 75 हजार करोड़ की नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की घोषणा की गई. इसमें 20 हजार करोड़ की लागत से दानकुनी से कोलाघाट 58 किमी 8-लेन मार्ग के निर्माण की घोषणा की. 12 हजार करोड़ की लागत से मोरेग्राम से किशनगंज 245 किमी 4-लेन हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की गई. सबसे महत्वपूर्ण कोलकाता के लिए 250 किमी लंबाई के और 14 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले रिंग रोड की घोषणा की गई. इसके साथ मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं का भी ऐलान किया गया.

–

एससीएच/डीकेपी

Share