Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

पुणे शिवाजीनगर कोर्ट गोलीबारी मामले का फरार आरोपी पुलिस के शिकंजे में, कडेठाण से गिरफ्तार

पुणे शिवाजीनगर कोर्ट गोलीबारी मामले का फरार आरोपी Police के शिकंजे में, कडेठाण से गिरफ्तार

पुणे, 26 नवंबर . पुणे के शिवाजीनगर न्यायालय परिसर में दिनदहाड़े गोलीबारी और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के बाद फरार आरोपी को यवत Police ने दौंड तहसील के कडेठाण गांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रथमेश दीपक येणपुरे (19 वर्ष, निवासी कात्रज, पुणे, मूल निवासी पाबे, तहसील वेल्हा) के रूप में हुई है. Police ने उसके पास से पिस्तौल में इस्तेमाल होने वाली एक खाली मैगजीन बरामद की है.

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के शिवाजीनगर न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थान पर गोलीबारी मामले में शिवाजीनगर Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, हालांकि वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था.

इस बीच यवत Police को अपने सूत्र से एक विश्वसनीय सूचना मिली कि फरार आरोपी प्रथमेश येणपुरे यवत Police थाना क्षेत्र के कडेठाण गांव की सीमा में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही यवत Police की टीम ने गांव के Police पाटिल विठ्ठल बारवकर और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को धर दबोचा.

आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्तौल में इस्तेमाल होने वाली एक लोहे की खाली मैगजीन बरामद हुई. इसके बाद आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए पुणे शहर Police के हवाले कर दिया गया.

यह कार्रवाई Police अधीक्षक संदीप सिंह गिल, अपर Police अधीक्षक गणेश बिरादार तथा उपविभागीय Police अधिकारी बापूराव धडस के मार्गदर्शन में यवत Police स्टेशन के Police निरीक्षक संतोष तासगांवकर, सहायक Police निरीक्षक सुधीर कदम, सहायक Police उपनिरीक्षक महेंद्र फणसे तथा Police टीम ने की.

–

डीके/वीसी

Share