Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मोहन चरण माझी ने की सीएम सुवेंदु अधिकारी की सराहना, दीघा मंदिर परिसर से हटेगा ‘धाम’ शब्द

मोहन चरण माझी ने की सीएम सुवेंदु अधिकारी की सराहना, दीघा मंदिर परिसर से हटेगा ‘धाम’ शब्द

भुवनेश्‍वर, 26 नवंबर . Odisha के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी ने दीघा मंदिर परिसर के लिए ‘जगन्नाथ धाम’ के नाम में संशोधन करने के फैसले पर पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सराहना की. उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की पिछली Government द्वारा दीघा मंदिर परिसर के लिए ‘जगन्नाथ धाम’ जैसे पवित्र नाम का उपयोग करने के निर्णय से दुनिया भर के जगन्नाथ भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची थी.

इस संबंध में Odisha के सीएम माझी ने Thursday को पश्चिम बंगाल के सीएम को एक पत्र लिखा है. उन्‍होंने इस पत्र को social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर साझा भी किया.

सीएम मोहन चरण माझी ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ विश्व के आध्यात्मिक केंद्र हैं और करोड़ों ओडिया लोगों की आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पहचान के सबसे बड़े प्रतीक हैं. पश्चिम बंगाल की पिछली Government द्वारा दीघा मंदिर परिसर के लिए ‘जगन्नाथ धाम’ जैसे पवित्र नाम का उपयोग करने का निर्णय, ‘श्रीक्षेत्र’ (पुरी) के अद्वितीय और अतुलनीय धार्मिक महत्व की अनदेखी करता था. इस फैसले से दुनिया भर के जगन्नाथ भक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची थी.

उन्‍होंने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए लिखा कि मुझे बहुत खुशी है कि पश्चिम बंगाल के Chief Minister ने अपनी पूर्व घोषणा पर अमल करते हुए दीघा मंदिर परिसर से ‘धाम’ शब्द को हटाने के निर्णय की आधिकारिक पुष्टि करवा दी है. अब इस परिसर का नाम ‘श्रीश्री जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र’ और मंदिर का नाम ‘श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर’ होगा. मैं सीएम सुवेंदु अधिकारी की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करता हूं.

उन्‍होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय Odisha और पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेतृत्व वाली Governmentों की दृढ़ प्रतिबद्धता और रचनात्मक सहयोग से संभव हो पाया है. यह सनातन संस्कृति, परंपराओं और अनगिनत भक्तों की धार्मिक आस्था के प्रति हमारे अटूट सम्मान को दर्शाता है.

सीएम माझी ने पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि Odisha की साढ़े चार करोड़ जनता की ओर से मैं Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल Government का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह निर्णय ‘श्रीक्षेत्र’ की अद्वितीय आध्यात्मिक महिमा को सुरक्षित रखेगा और हमारे दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा. हमारी Government ओडिया पहचान और महाप्रभु श्री जगन्नाथ की महिमा को सदैव संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

–

एएसएच/डीकेपी

Share