Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

संविधान रक्षा मार्च के लिए 26 नवंबर को रांची पहुंचेगी कांग्रेस, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

संविधान रक्षा मार्च के लिए 26 नवंबर को रांची पहुंचेगी कांग्रेस, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

जमशेदपुर, 21 नवंबर . Jharkhand प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर रांची में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा. यह मार्च भीमराव अंबेडकर चौक से बिरसा चौक तक आयोजित होगा. इसकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी.

Jharkhand प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले एक-दो वर्षों से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने Lok Sabha चुनाव के दौरान कथित चुनावी अनियमितताओं को प्रमाणों के साथ उजागर किया है. कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान चला रही है.

शाहदेव ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर केंद्र Government और भाजपा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच संघीय व्यवस्था के तहत समन्वय होना चाहिए, लेकिन Jharkhand सहित कई राज्यों के साथ केंद्र Government भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है. उन्होंने बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इन सवालों पर युवाओं और आम नागरिकों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है.

उन्होंने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है. संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा.

वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि रांची में आयोजित मार्च में जिले से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके लिए जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, प्रदेश स्तरीय नेताओं, प्रखंड एवं मंडल पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों और विभिन्न मंच-मोर्चों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उन्होंने बताया कि 26 नवंबर की सुबह आठ बजे साकची आमबगान मैदान से उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा प्रभारी, प्रखंड संगठन प्रभारी, मंडल संगठन प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. परविंदर सिंह ने दावा किया कि संविधान रक्षा मार्च ऐतिहासिक होगा.

–

एमएस/

Share