Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे को लेकर उठाए सवाल (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे को लेकर उठाए सवाल (  एक्सक्लूसिव)

New Delhi, 13 नवंबर . बांग्लादेश की पूर्व Prime Minister शेख हसीना ने चीन के साथ जे-10सीई लड़ाकू विमानों के लिए ढाका के कथित सौदे की अधिक जांच की मांग की है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सैन्य आधुनिकीकरण में देश की आर्थिक सीमाओं, वास्तविक रक्षा जरूरतों और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखना चाहिए.

न्यूज एजेंसी को दिए ऑडियो इंटरव्यू में हसीना ने प्रस्तावित रक्षा उपकरणों की जरूरत, उनकी कीमत वहन करने की क्षमता, खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता और इस बात पर सवाल उठाए कि क्या व्यापक क्षेत्रीय प्रभावों का पर्याप्त आकलन किया गया है.

बांग्लादेश के चीन के साथ मजबूत हो रहे रक्षा संबंधों, जिनमें जे-10सीई लड़ाकू विमानों का कथित सौदा भी शामिल है, के बारे में पूछे जाने पर हसीना ने कहा, “बांग्लादेश को अपनी सशस्त्र सेनाओं का आधुनिकीकरण करने का पूरा अधिकार है. मैंने हमेशा इसका समर्थन किया है. हमारी Government के दौरान हमने रक्षा आधुनिकीकरण में निवेश भी किया और चीन समेत विभिन्न देशों के साथ सहयोग बनाए रखा, लेकिन हमें कुछ व्यावहारिक सवाल पूछने होंगे. क्या बांग्लादेश को इस उपकरण की जरूरत है? क्या देश इसका खर्च उठा सकता है? क्या यह निर्णय पारदर्शी ढंग से लिया गया था? क्या इसके व्यापक क्षेत्रीय प्रभावों पर विचार किया गया है?”

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश पहले से ही गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है. इसलिए रक्षा से जुड़ी किसी भी बड़ी खरीद की सावधानीपूर्वक जांच होनी चाहिए. क्षेत्रीय संतुलन का सवाल भी है.

हसीना ने प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति उसके राष्ट्रीय हितों से निर्देशित होनी चाहिए और देश को भू-Political प्रतिद्वंद्विता का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए.

उन्होंने कहा, “India हमारा सबसे निकट पड़ोसी है. चीन रक्षा और विकास का एक महत्वपूर्ण साझेदार है. संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, मध्य पूर्व, खाड़ी देशों और अफ्रीकी देशों के साथ भी हमारे महत्वपूर्ण संबंध हैं. हमारी Government के दौरान हमने उन सभी के साथ सहयोग बनाए रखा. हमने कभी नहीं माना कि किसी एक देश से मित्रता रखने के लिए दूसरे देश से शत्रुता जरूरी है. बांग्लादेश को अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना चाहिए, लेकिन उसे कभी भी बड़ी शक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा का रणक्षेत्र नहीं बनने देना चाहिए. मेरा हमेशा से यही रुख रहा है.”

से खास बातचीत में हसीना ने बांग्लादेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने मौजूदा आर्थिक चुनौतियों की तुलना अपने कार्यकाल के दौरान हासिल किए गए तेज विकास और तरक्की से की.

पूर्व पीएम ने से कहा, “काश मैं कह पाती कि हालात सुधर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है. बांग्लादेश में लोगों की जिंदगी के लगभग हर पहलू में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. आर्थिक स्थिति की ही तुलना कर लीजिए. हमारे कार्यकाल में बांग्लादेश दक्षिण एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना. हमने गरीबी घटाई, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया और दीर्घकालिक विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा बनाया. अब आईएमएफ इस वित्त वर्ष में केवल 3.2 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगा रहा है. बैंकिंग क्षेत्र गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहा है और कारोबार टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.”

–

केके/एएस

Share