शिल्पा शेट्टी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, 100 साल पुराने झुमके ने खींचा ध्यान

Mumbai , 17 सितंबर . Actress शिल्पा शेट्टी हाल ही में छोटी बहन समिता शेट्टी और परिवार के साथ Mumbai के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए गईं थीं, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान Actress के पारंपरिक लुक ने खास चर्चा बटोरी.

social media पर वायरल वीडियो में Actress बहन शमिता शेट्टी और परिवार संग लालबागचा राजा के दरबार में नजक आ रही हैं. Actress बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद मूषक महाराज से बात करने के लिए भी थोड़ा समय मांगती हैं.

जारी किए गए वीडियो में शिल्पा शेट्टी कहती सुनाई दे रही हैं कि वह मूषक जी के कान में कुछ कहना चाहती हैं. मान्यता है कि मूषक जी के कान में अपनी इच्छा बताने से वह बात गणपति जी तक पहुंच जाती है.शिल्पा इस परंपरा को निभाना चाहती थीं लेकिन दर्शन के लिए भारी भीड़ होने के कारण उन्हें इजाजत नहीं मिली.

हालांकि, लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान Actress और उनकी बहन के पारंपरिक लुक ने ज्यादा चर्चा बटोरी. खासकर शिल्पा शेट्टी के झुमकों ने. वीडियो में वह कहती सुनाई दीं कि उनके झुमके 100 साल पुराने हैं.

वीडियो में शिल्पा खूबसूरत साड़ी और स्लीवलेस हाई-नेक मरून ब्लाउज में नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक ज्वेलरी, चूड़ियों और अंगूठियों के साथ पूरा किया. वहीं, उनकी छोटी बहन और Actress शमिता शेट्टी रॉयल ब्लू एथनिक आउटफिट में थीं.

बता दें, शिल्पा हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे परिवार के साथ मनाती हैं. उन्होंने इस बार डेढ़ दिन के लिए अपने घर गणपति को लाई थीं और Tuesday को विसर्जन के दौरान वह जमकर नाचती हुई नजर आईं.

Actress ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में भी बप्पा का स्वागत किया था. इस बार Actress प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) या सामान्य मिट्टी की जगह पेपर माशे से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा को घर लेकर आई थी. उन्होंने अपने social media पोस्ट के जरिए बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उनका परिवार पिछले कई सालों से गणपति की प्रतिमा को लेकर लगातार बदलाव कर रहा है.

बप्पा के आगमन के बाद उनके घर में कई Bollywood कलाकार और मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं. हालांकि, उन्होंने केवल डेढ़ दिन के लिए बप्पा को रखा था और Tuesday को ढ़ोल नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन किया.

एनएस/पीएम

Leave a Comment