Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

New Delhi, 25 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है. संस्कृत के एक श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण करके उत्तम जीवन और मोक्ष का संदेश दिया है.

Prime Minister की ओर से एक्स पोस्ट में संस्कृत श्लोक, ‘विद्याभ्यासस्तपो ज्ञानमिन्द्रियाणां च संयमः. अहिंसा गुरुसेवा च निःश्रेयसकरं परम्॥’ साझा किया गया है. इसका हिंदी भावार्थ है कि विद्या का अभ्यास, तपस्या, ज्ञान, इंद्रियों पर नियंत्रण, अहिंसा और गुरु की सेवा, ये सब मनुष्यों के लिए परम कल्याणकारी हैं, अर्थात् ये उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं.

पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक महासुभाषितसङ्ग्रह (संस्कृत सुभाषित संग्रह) में संकलित है. इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि निरंतर विद्या का अभ्यास, तपस्या, ज्ञान, इंद्रियों पर संयम, अहिंसा और गुरु की सेवा, ये सभी मनुष्य के परम कल्याण और मोक्ष (निःश्रेयस) के सर्वश्रेष्ठ साधन हैं.

इस श्लोक में भारतीय संस्कृति और नीतिशास्त्र में मनुष्य के सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण और मोक्ष या परम कल्याण (‘निःश्रेयस’) के साधनों का वर्णन किया गया है. इस श्लोक में उन छह प्रमुख गुणों और साधनों को बताया गया है जो व्यक्ति को वास्तविक श्रेष्ठता और परम कल्याण की ओर ले जाते हैं.

श्लोक का भाव है कि विद्या का नियमित अभ्यास, तपस्या, ज्ञान की प्राप्ति, इंद्रियों का संयम, अहिंसा और गुरु की सेवा, ये सभी मनुष्य के लिए सर्वोच्च कल्याणकारी हैं. केवल बाहरी साधनों या भौतिक सुखों से जीवन का वास्तविक उत्कर्ष नहीं होता, बल्कि अध्ययन, आत्मसंयम, करुणा और सम्मान की भावना से ही व्यक्ति का चरित्र दृढ़ बनता है और वह परम कल्याण को प्राप्त करता है.

–

एसडी/एएस

Share