Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘अखिलेश यादव अपने बाएं हाथ से कांग्रेस को थमाईं 26 सीटें’, भाजपा नेता ने कसा तंज

‘अखिलेश यादव अपने बाएं हाथ से कांग्रेस को थमाईं 26 सीटें’, भाजपा नेता ने कसा तंज

कोलकाता, 25 नवंबर . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन पर कटाक्ष किया है. घोष ने कहा कि अखिलेश यादव अपने बाएं हाथ से कांग्रेस को 26 सीटें थमा रहे हैं.

कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटें देने के Samajwadi Party के प्रस्ताव पर दिलीप घोष ने कहा, “कांग्रेस की स्थिति भिखारी जैसी है. अखिलेश यादव अपने बाएं हाथ से कांग्रेस को 26 सीटें थमा रहे हैं. कांग्रेस अभी भी उनके साथ मोलभाव कर रही है. कांग्रेस ने दिल्ली में बस हंगामा करके और बयानबाजी करके ही अपनी पार्टी को जिंदा रखा है. यूपी जैसे राज्य में, 400 सीटों में से सपा प्रमुख सिर्फ 26 सीटें देने की बात कर रहे हैं और कांग्रेस अभी भी उनके साथ बातचीत कर रही है.”

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, “क्षेत्रीय दलों के साथ कुछ मुद्दे होते हैं. कभी वे साथ आते हैं, तो कभी अलग हो जाते हैं. लेकिन, यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे सबसे पुराने सहयोगी, शिवसेना और अकाली दल हमारे साथ हैं. हम सच में उन्हें छोटे भाइयों की तरह मानते हैं और उनसे स्नेह रखते हैं.”

पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों पर घोष ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि यह पंजाब में एक बड़ा मुद्दा है. लोग इसका हवाला देकर राजनीति करते हैं. हमारी Government, Prime Minister और गृह मंत्री जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. देखिए कि कैसे लगातार प्रयासों से माओवादी आतंकवाद को खत्म किया गया है और कश्मीर में भी आतंकवाद लगभग खत्म हो चुका है.”

इस दौरान पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर भी दिलीप घोष ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, “आज देश में इतनी हत्याएं हो रही हैं, क्या उन सभी को सुरक्षा दी गई थी? इंदिरा गांधी की सुरक्षा किसने हटाई? उनके अपने ही घर में उनकी हत्या क्यों हुई? देश में आतंकवाद को किसने पनपाया? स्वतंत्र India में ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति किसने की? इसका हिसा-किताब होने दीजिए और राहुल गांधी को इतिहास पढ़ने दीजिए.”

–

डीसीएच/

Share