Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

शादी की सालगिरह पर पति रवि दुबे की याद में इमोशनल हुईं लिलेट दुबे, शेयर की पुरानी तस्वीर

शादी की सालगिरह पर पति रवि दुबे की याद में इमोशनल हुईं लिलेट दुबे, शेयर की पुरानी तस्वीर

Mumbai , 12 सितंबर . ‘जुबेदा,’ ‘कल हो ना हो’ और ‘चलते चलते’ समेत कई फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली Actress लिलेट दुबे ने Saturday को अपनी शादी की सालगिरह पर अपने गुजरे हुए पति रवि दुबे को याद किया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर पति संग कुछ तस्वीर पोस्ट की,. इस तस्वीर में दोनों एक सुकून भरे पल में नजर आ रहे हैं, जिसमें लिलेट कैमरे की तरफ मुस्कुरा रही हैं और रवि उनके बगल में बैठे हैं.

लिलेट दुबे ने इस पोस्ट के जरिए करीब पांच दशक पहले शुरू हुए अपने रिश्ते पर एक इमोशनल नोट लिखा, “डार्लिंग रवि, एक और एनिवर्सरी आ गई. एक और जिंदगी की तस्वीर के साथ. लव यू और तुम्हारी बहुत याद आती है.”

Actress की पोस्ट को फैंस और उनके करीबियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी. Actress दिव्या शेठ शाह ने लिखा, “रवि बहुत नेक इंसान थे. वे हमेशा मुझे सपोर्ट करते रहते थे.”

लिलेट दुबे और रवि दुबे कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते थे. 12 सितंबर 1978 को कपल ने शादी कर ली थी.

लिलेट दुबे अक्सर बताती रहती हैं कि रवि उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक बने थे और फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. कई साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी की थी. इस कपल की दो बेटियां हैं, नेहा दुबे और इरा दुबे. दोनों ही थिएटर, फिल्मों और टीवी से जुड़ी हुई हैं.

Actress के पति रवि दुबे मानसिंह होटल के महाप्रंबधक थे. रवि दुबे का निधन साल 2015 में अग्नाशय के कैंसर से हो गया था. उनके जाने के बाद लिलेट दुबे ने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों को संभाला और अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को भी जारी रखा.

—

एनएस/वीसी

Share