शरद पवार अनुभवी नेता, एनडीए में आए तो होगा फायदा : शिवसेना (शिंदे गुट)

Mumbai , 29 नवंबर . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं ने Maharashtra की राजनीति में हलचल मचा दी है. इस मुद्दे पर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. नेताओं का कहना है कि शरद पवार एक बहुत अनुभवी नेता हैं और अगर वे एनडीए से जुड़ते हैं, तो इसका लाभ Government और गठबंधन दोनों को मिलेगा. हालांकि, अंतिम फैसला सिर्फ शरद पवार ही ले सकते हैं.
नागपुर में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “शरद पवार एक बहुत अनुभवी नेता हैं. चाहे कृषि का क्षेत्र हो, Government का क्षेत्र हो या समग्र समझ की बात हो, वे हर क्षेत्र में गहरी जानकारी रखने वाले नेता हैं. अगर वे हमसे जुड़ते हैं, एनडीए से जुड़ते हैं, तो निश्चित तौर पर उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ Government को भी मिलेगा और पूरे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भी मिलेगा.”
संजय निरुपम ने कहा, “शरद पवार कांग्रेस के साथ कब थे? 1978 से देख लीजिए. कांग्रेस पार्टी को यह गलतफहमी रहती है कि वे उनके साथ थे जबकि वे तो कांग्रेस तोड़कर अपनी पार्टी बना चुके हैं. 1978 में कांग्रेस को तोड़कर उन्होंने अपनी Government बनाई थी और खुद Chief Minister बने थे. तो कांग्रेस पार्टी जो दावा कर रही है कि हमारे साथ थे, हमारे साथ थे, जी नहीं. जहां सच है, जहां देश का हित है, वहां शरद पवार खड़े रहते हैं.”
वहीं, Mumbai में शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की संभावना पर कहा कि शरद पवार की पार्टी एनडीए में शामिल होगी या नहीं, यह सिर्फ शरद पवार ही बता सकते हैं. यह उनका मात्र और एकमात्र विशेषाधिकार है, इसके ऊपर हम कोई चर्चा नहीं कर सकते.
कृष्णा हेगड़े ने कहा कि शिवसेना ने कभी भी एनसीपी के बारे में बात नहीं की. उनके आंतरिक मामलों के बीच में तीन साल हमने कभी बात नहीं की, न ही हम बात करना चाहते हैं. हालांकि अगर शरद पवार इतने वरिष्ठ नेता हैं और उनका 60 साल का Political अनुभव है, एनडीए में आते हैं तो उनका स्वागत होगा और उनका एनडीए को बिल्कुल फायदा मिलेगा और हम उनका स्वागत करेंगे.
–
पीआईएम/पीएम


