Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,व्यापार,राष्ट्रीय

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

New Delhi, 27 अक्टूबर . दिल्ली के व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने एक बार फिर 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली को स्थगित करने की मांग उठाई है. यह मांग ऐसे समय सामने आई है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट कर दिया है कि रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को आयोजित करने का इरादा बरकरार है.

सीटीआई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पत्र की प्रति भेजते हुए अनुरोध किया है कि वह इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों से चर्चा करें. व्यापारियों का कहना है कि प्रस्तावित रैली दिवाली के पहले चल रहे सबसे महत्वपूर्ण खरीदारी सीजन के बीच आयोजित की जा रही है, जिससे दिल्ली के कारोबार पर गंभीर असर पड़ सकता है.

Monday को राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा था, “हम आपको सुनते हैं और आपकी परवाह करते हैं. Government ने मेट्रो बंद कर दी, सड़कें सील कर दीं और राजधानी को लॉकडाउन जैसा बना दिया. अगर मोदी आरोपित नंबर-4 ज्ञानेश कुमार को हटा दें तो विरोध प्रदर्शन 30 सेकंड में खत्म हो सकते हैं.”

हालांकि सीटीआई का कहना है कि इस बयान से व्यापारियों की चिंताएं दूर नहीं हुई हैं. संगठन के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, रामलीला मैदान के आसपास स्थित 20 प्रमुख बाजारों के व्यापारी रैली की घोषणा के बाद बेहद चिंतित हैं और व्यापारिक समुदाय में असमंजस तथा भय का माहौल है.

व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि क्या 31 अक्टूबर से ही बैरिकेडिंग शुरू कर दी जाएगी, क्या राजधानी के कई प्रमुख मार्ग बंद होंगे और क्या ग्राहकों को बाजारों तक पहुंचने में कठिनाई होगी. उनका कहना है कि यदि कांग्रेस नेताओं का यह अनुमान सही है कि रैली में 10 लाख लोग और 15,000 से 20,000 वाहन शामिल होंगे, तो इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कहां होगी.

सीटीआई ने कहा है कि रामलीला मैदान के आसपास 200 वाहनों के लिए भी अधिकृत पार्किंग उपलब्ध नहीं है, जबकि यह क्षेत्र दिल्ली के सबसे बड़े थोक और खुदरा बाजारों से घिरा हुआ है. संगठन का दावा है कि रैली से करीब 21 प्रमुख बाजार सीधे प्रभावित होंगे.

व्यापारियों के संगठन ने यह भी याद दिलाया कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर आयोजित एक प्रदर्शन, जिसमें केवल 3,000 से 4,000 लोग शामिल हुए थे, उसके कारण मध्य दिल्ली के बड़े हिस्से में यातायात प्रतिबंध लगाए गए थे और व्यापारियों को लगभग 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था.

सीटीआई का कहना है कि यदि 1 नवंबर को 10 लाख लोगों की रैली आयोजित होती है तो पुरानी दिल्ली और मध्य दिल्ली के बड़े हिस्से में व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप हो सकती हैं, जिससे 10,000 करोड़ रुपए तक का नुकसान होने की आशंका है.

संगठन ने सुझाव दिया है कि जनहित और व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए रैली को भाई दूज के बाद, यानी 10 नवंबर के बाद आयोजित किया जाए. यदि तारीख बदलना संभव न हो, तो कार्यक्रम को रामलीला मैदान की बजाय बुराड़ी ग्राउंड या जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जैसे खुले स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जहां आसपास के बाजारों पर इसका असर कम पड़े.

इधर, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव और BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने भी कहा कि राहुल गांधी का social media पोस्ट व्यापारियों की चिंताओं का समाधान नहीं है.

से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी स्वयं यह कह रहे हैं कि मेट्रो बंद हुई और सड़कें सील हुईं, तो यह भी सोचना चाहिए कि प्रशासन को ऐसे कदम उठाने की आवश्यकता क्यों पड़ी. उन्होंने कहा कि व्यापारियों की प्रमुख चिंता यह है कि बड़े Political कार्यक्रमों के कारण त्योहारी सीजन में कारोबार प्रभावित न हो.

–

डीबीपी

Share