दीपावली से पहले बीएमसी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 33 हजार रुपए बोनस का ऐलान

Mumbai , 28 अक्टूबर . दीपावली से पहले बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बीएमसी की मेयर ऋतु तावड़े ने कर्मचारियों के लिए 33,000 रुपए दीपावली बोनस देने की घोषणा की है. यह फैसला Wednesday को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
मेयर ऋतु तावड़े ने बताया कि बीएमसी के शिक्षा विभाग में कुल 93,509 कर्मचारी और 2,360 शिक्षक कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारियों को 31 हजार रुपए बोनस दिया गया था, जबकि पिछले वर्ष 32 हजार रुपए बोनस घोषित किया गया था. इस बार कर्मचारियों की मांग और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बोनस राशि में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी कर इसे 33 हजार रुपए किया गया है.
उन्होंने कहा कि Mumbai में विकास कार्यों की बढ़ती जिम्मेदारियों और कर्मचारियों के योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. बैठक में प्रशासन की ओर से किशोर गांधी और देवीदास क्षीरसागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. साथ ही वर्कर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया.
मेयर ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से बोनस बढ़ाने की मांग की जा रही थी. हालांकि, वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा के बाद सभी पक्ष इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए. उन्होंने कहा कि हर वर्ष बोनस में लगभग 2 से 2.5 हजार रुपए की वृद्धि की परंपरा रही है और कर्मचारियों की मांग भी उचित थी.
उन्होंने यह भी कहा कि Maharashtra इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित निर्णय लिया गया है. मेयर के अनुसार, “अगर किसान संकट में है तो Mumbai का भी दायित्व बनता है कि वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझे.”
कर्मचारियों के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मेयर ने कहा कि 2 नवंबर को कर्मचारियों को वेतन और बोनस दोनों का भुगतान एक साथ किया जाएगा, जिससे वे दीपावली का त्योहार बेहतर तरीके से मना सकेंगे.
बीएमसी स्कूलों में खराब गुणवत्ता का भोजन परोसे जाने के मुद्दे पर मेयर ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित एनजीओ को निलंबित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.
स्कूलों में छात्रों को दिए गए टैबलेट की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर मेयर ने कहा कि यदि टैब की गुणवत्ता खराब है तो बीएमसी आयुक्त को इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. उन्होंने बताया कि यह योजना गठबंधन Government के दौरान शुरू हुई थी और उस समय भी उन्होंने टैब वितरण के कुछ पहलुओं पर सवाल उठाए थे.
आशा वॉलंटियर्स की बोनस संबंधी मांग पर मेयर ने कहा कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था. इस विषय पर वह बीएमसी आयुक्त से चर्चा करेंगी और कर्मचारियों के हित में उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा.
कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर मेयर ने कहा कि जनता अपनी राय मतदान के माध्यम से व्यक्त करती है और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने दावा किया कि लोगों का भरोसा जिस दल पर होता है, वही चुनावों में दिखाई देता है.
–
एएमटी/डीकेपी


