Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

वैश्विक स्तर पर एआई स्टॉक्स में गिरावट से भारतीय बाजार विदेशी पूंजी को कर सकता है आकर्षित: उदय कोटक

वैश्विक स्तर पर एआई स्टॉक्स में गिरावट से भारतीय बाजार विदेशी पूंजी को कर सकता है आकर्षित: उदय कोटक

Mumbai , 5 नवंबर . दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने Thursday को कहा कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में वैश्विक निवेश की तेजी कमजोर पड़ती है, तो India में विदेशी पूंजी का नया प्रवाह आ सकता है.

वर्चुअल संबोधन में कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक ने कहा कि वैश्विक कंपनियों ने एआई से जुड़ी अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर कर्ज लिया है, जिससे कई मामलों में कंपनियों का मूल्यांकन काफी बढ़ गया है.

कोटक ने कहा, “अगर यह रुझान पलटता है, तो India को नई विदेशी पूंजी के प्रवाह का फायदा मिल सकता है, क्योंकि देश अपनी एआई क्षमताओं का विकास कर रहा है.”

वैश्विक स्तर पर एआई से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव के बाद भारतीय शेयर बाजार अक्टूबर की शुरुआत के अपने निचले स्तर से करीब 10 प्रतिशत की रिकवरी कर चुके हैं. इसी अवधि में टेक कंपनियों पर केंद्रित एशियाई बाजारों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है.

उच्च मूल्यांकन, एआई से जुड़े निवेश के सीमित अवसरों और ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी निवेशकों ने 2026 में अब तक भारतीय बाजारों से रिकॉर्ड 29 अरब डॉलर की निकासी की है.

कोटक ने कहा कि भू-Political अनिश्चितताओं, वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बावजूद घरेलू निवेशकों के लगातार भरोसे की बदौलत भारतीय शेयर बाजार मजबूती से टिके हुए हैं.

उन्होंने कहा कि हालिया गिरावट के बाद दूसरे बाजारों की तुलना में India के मूल्यांकन का अंतर कम हुआ है. इससे भारतीय शेयर छह से 12 महीने पहले की तुलना में कम महंगे हो गए हैं. उन्होंने कहा कि देश की मजबूत आर्थिक विकास संभावनाएं अब भी India का सबसे बड़ा लाभ हैं.

कोटक ने निवेशकों को सलाह दी कि वे अल्पकालिक उतार-चढ़ाव के पीछे भागने के बजाय मध्यम अवधि के नजरिये से बेहतर गुणवत्ता वाली कंपनियों और जोखिम प्रबंधन पर ध्यान दें.

वहीं, Thursday को भारतीय शेयर बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ क्रमशः 79,465.03 और 24,579.90 के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गए.

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 1,609.54 अंक यानी 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,910.94 पर खुला, जबकि निफ्टी 417.45 अंक यानी 1.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,378.05 पर खुला था.

–

एबीएस

Share