वेंकटेश और त्रिविक्रम की फिल्म की रिलीज फिर टली, अब इस दिन बड़े पर्दे पर आएगी ‘आदर्श कुटुंबम’

हैदराबाद, 20 अक्टूबर . साउथ सिनेमा के मशहूर Actor वेंकटेश की आने वाली फिल्म ‘आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47- एके 47’ की रिलीज डेट बदल दी गई है. इस फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. ऐसे में फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इस बीच अब मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म 30 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म की रिलीज के लिए 2 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी, जिसे बाद में बदलकर 9 अक्टूबर कर दिया गया था. अब मेकर्स ने एक बार फिर रिलीज डेट में बदलाव करते हुए फिल्म को 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया है.
फिल्म का निर्माण कर रही कंपनी हारिका एंड हसीन क्रिएशंस ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर नई रिलीज डेट की जानकारी दी. प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, ”इस तारीख पर मार्क लगा लीजिए और एक शानदार सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए. ‘आदर्श कुटुंबम’ 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं.”
Actor वेंकटेश ने भी social media मंच एक्स पर अपने फैंस को दशहरे की बधाई देते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया. उन्होंने लिखा, ”दो दशक बाद श्रीनु के साथ फिर से काम करना मेरे लिए बेहद खास है. हम आपके लिए मनोरंजन से भरपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें कॉमेडी, एक्शन और भी बहुत कुछ होगा. 30 अक्टूबर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में मिलते हैं. दशहरे की शुभकामनाएं.”
फिल्म में वेंकटेश के साथ Actress श्रीनिधि शेट्टी भी नजर आएंगी. फिल्म का टाइटल पिछले साल दिसंबर में जारी किया गया था. शुरुआत में फिल्म ‘वेंकी 77’ नाम से चर्चा में रही थी. इस फिल्म से दर्शकों से काफी उम्मीदें हैं. इसकी एक बड़ी वजह वेंकटेश और निर्देशक त्रिविक्रम की जोड़ी है. वेंकटेश की पिछली फिल्म ‘संक्रांतिकि वस्तुनम’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.
–
पीके/पीएम


