Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ज्योति वाघमारे का उद्धव ठाकरे पर निशाना, बोलीं-“बाला साहेब के सिद्धांत भूल गए, किसानों की मदद में जुटे एकनाथ शिंदे”

ज्योति वाघमारे का उद्धव ठाकरे पर निशाना, बोलीं “बाला साहेब के सिद्धांत भूल गए, किसानों की मदद में जुटे एकनाथ शिंदे”

ज्योति वाघमारे का उद्धव ठाकरे पर निशाना, बोलीं-“बाला साहेब के सिद्धांत भूल गए, किसानों की मदद में जुटे एकनाथ शिंदे”

Mumbai , 20 अक्टूबर . शिवसेना की नेता और सांसद ज्योति वाघमारे ने किसानों की सहायता को लेकर एकनाथ शिंदे के प्रयासों की सराहना की है. वहीं, उन्होंने उद्धव ठाकरे और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय सत्ता परिवर्तन की राजनीति करने में व्यस्त हैं. वाघमारे ने कहा कि शिवसेना की असली पहचान समाज सेवा है और पार्टी हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करती रही है.

शिवसेना की नेता और सांसद ज्योति वाघमारे ने से बात करते हुए कि शिवसेना की असली पहचान यह है कि वह सिर्फ राजनीति या वोटों के लिए काम नहीं करती, बल्कि लोगों की मदद करने के लिए काम करती है. हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ने हमें सिखाया था कि 80 प्रतिशत काम समाज सेवा का होना चाहिए और केवल 20 प्रतिशत राजनीति होनी चाहिए. दुर्भाग्य से, उनके बेटे इन सिद्धांतों को भूल गए हैं. एक तरफ जहां सूखे से प्रभावित इलाकों में किसान परेशान हैं और आंसू बहा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे (उद्धव ठाकरे) सत्ता बदलने के नारे लगाने में व्यस्त हैं. दूसरी ओर, हमारे नेता एकनाथ शिंदे, जो बाला साहेब की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं, उन्होंने सभी से किसानों की मदद करने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्होंने लोगों से किसानों की मदद करने की अपील की है. Maharashtra के अलग-अलग हिस्सों से लाखों शिवसैनिकों के आने की योजना थी लेकिन शिंदे ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया. उन्होंने शिवसैनिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर किसानों की सेवा और सहायता करने को कहा, ताकि जरूरतमंद लोगों को मदद मिल सके और किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

वाघमारे के अनुसार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में करीब 50 ट्रक राहत सामग्री सूखा प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा रही है. उनके नेता हमेशा जनता के साथ खड़े रहते हैं, जबकि विपक्ष राजनीति करने में व्यस्त रहता है.

ज्योति वाघमारे ने विपक्षी नेताओं के बयानों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि India का संविधान देश के संचालन और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए स्पष्ट नियम निर्धारित करता है. देश संजय राउत, राहुल गांधी के बयानों या प्रियंका गांधी और सुप्रिया सुले के भाषणों के आधार पर नहीं, बल्कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के अनुसार चलता है.

उन्होंने कहा कि संविधान के तहत निर्धारित समय पर चुनाव होते हैं और जनता को अपने मताधिकार के जरिए Government बदलने का अवसर मिलता है. नेताओं को जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए और चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करना चाहिए. वाघमारे ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसके नेता बाबासाहेब आंबेडकर, संविधान, देश और जनता के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं. जनता भी विपक्ष की राजनीति को समझने लगी है.

सीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग केवल लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं, इससे कुछ नहीं होने वाला है. इनका इरादा गलत है, इसलिए Supreme Court और Prime Minister के आवास पर प्रदर्शन करने जाते हैं.

–

एसएके/पीएम

Share