Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,व्यापार,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

वेनेजुएला से अधिक कच्चे तेल के आयात और प्रसंस्करण पर रिलायंस के साथ बातचीत करेंगे रूबियो

वेनेजुएला से अधिक कच्चे तेल के आयात और प्रसंस्करण पर रिलायंस के साथ बातचीत करेंगे रूबियो

Mumbai , 20 अक्टूबर . अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने Tuesday को कहा कि अमेरिका, वेनेजुएला से अधिक कच्चे तेल के आयात और जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिफाइनरी में इसके प्रसंस्करण को लेकर कंपनी के साथ बातचीत करेगा.

यह मुद्दा इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल क्षेत्रों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. इन तेल क्षेत्रों से भारी कच्चे तेल का उत्पादन होता है, जिसे अधिकांश रिफाइनरियों में प्रसंस्कृत नहीं किया जा सकता. Gujarat के तट पर स्थित रिलायंस की रिफाइनरी में इस भारी कच्चे तेल के प्रसंस्करण के लिए आवश्यक तकनीकी क्षमता मौजूद है.

रुबियो ने Mumbai पहुंचने के बाद India की अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू की. उन्होंने गेटवे ऑफ इंडिया में Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की.

Mumbai में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उनकी बातचीत में व्यापार वार्ता, ऊर्जा सहयोग, प्रौद्योगिकी साझेदारी, महत्वपूर्ण खनिजों और रूसी तथा वेनेजुएला के कच्चे तेल के आयात से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर चर्चा हुई.

India और अमेरिका से व्यापार, ऊर्जा, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की उम्मीद है.

2026 में रुबियो की यह India की दूसरी यात्रा है. उन्होंने हाल ही में कहा था कि दोनों देशों के बीच व्यापक व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है. इससे संभावना जताई जा रही है कि उनकी यात्रा के दौरान इस पर हस्ताक्षर हो सकते हैं.

President डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह संभावित शुल्कों को माफ कर दिया था. इन शुल्कों का उद्देश्य शुरुआत में रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए India पर दंडात्मक कार्रवाई करना था.

ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के जरिए रूसी तेल के पांच सबसे बड़े आयातक देशों पर लगाए जाने वाले 100 प्रतिशत शुल्क को माफ कर दिया है. इसमें India भी शामिल होता, जो चीन के बाद India रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है.

रुबियो ने कहा है कि व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश भी इन शुल्कों को माफ करने के फैसले का एक कारण थी.

अमेरिका के विदेश मंत्री ने पिछले सप्ताह India का बचाव करते हुए उसे अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी बताया था.

रुबियो ने कहा, “उदाहरण के लिए, India जैसे देश हैं, जिन्होंने स्वेच्छा से अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाई है, लेकिन वे अब भी रूस से काफी मात्रा में ऊर्जा खरीद रहे हैं, क्योंकि एक दिन से दूसरे दिन ऊर्जा आपूर्ति के स्रोत को बदलना मुश्किल है.”

उन्होंने कहा, “लेकिन India अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी और साझेदार भी है.”

–

एबीएस

Share