रूबियो-जयशंकर की मुलाकात, एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर रक्षा सहयोग पर हुई बात

Mumbai , 20 अक्टूबर . Mumbai में अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो और India के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात हुई. Tuesday को हुई इस बैठक में एनर्जी सिक्योरिटी से लेकर रक्षा सहयोग पर अहम चर्चा हुई.
बैठक के बाद रूबियो और एस जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी.
India के विदेश मंत्री ने लिखा, “हमने अपने संबंधों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया. साथ ही, क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ.”
उनसे पहले रूबियो ने इसे अहम और सफल बैठक करार देते हुए लिखा, “Mumbai में, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मैंने एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस कोऑपरेशन पर चर्चा की, साथ ही अमेरिका-India रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.”
वहीं, India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि रूबियो और विदेश मंत्री जयशंकर के बीच रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई है.
उन्होंने कहा, “दोनों नेताओं के बीच अमेरिका-India सहयोग को और मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई. हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति दे रहे हैं.”
इससे पहले, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने India की अपनी दूसरी यात्रा पर Mumbai पहुंचे रूबियो का गर्मजोशी से स्वागत किया. मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा ‘भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने का एक अवसर है.
Mumbai की इस यात्रा में रूबियो के साथ उनकी पत्नी जेनेट और India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे.
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “India की अपनी दूसरी यात्रा पर Mumbai पहुंचने पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का स्वागत है! हवाई अड्डे पर Maharashtra Government के संस्कृति, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और एआई मंत्री आशीष शेलार ने उनका स्वागत किया. यह यात्रा ‘भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने का एक अवसर है.”
वहीं, सर्जियो गोर ने कहा कि उन्हें इस “सार्थक यात्रा” और भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद है.
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “Mumbai वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है; इस बार मेरे दोस्त और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी साथ हैं. मुझे इस सार्थक यात्रा और भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने की उम्मीद है.”
दोनों पक्षों के बीच बातचीत से पहले, विदेश मंत्रालय ने बताया था कि चर्चा में द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किए जाने की उम्मीद है. इनमें ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण उभरती प्रौद्योगिकियां और आपसी हित के अन्य विषय शामिल हैं.
–
केआर/


