Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

केरल: कोच्चि के सिनेगॉग में आगजनी के आरोपी के खिलाफ यूएपीए लगाया गया, बड़ी साजिश की जांच जारी

केरल: कोच्चि के सिनेगॉग में आगजनी के आरोपी के खिलाफ यूएपीए लगाया गया, बड़ी साजिश की जांच जारी

कोच्चि, 23 अक्टूबर . केरल Police ने एर्नाकुलम में ऐतिहासिक कडावुमभागम सिनेगॉग के पास हुई आगजनी की घटना के मुख्य आरोपी एबिन पॉल के खिलाफ ‘गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम’ (यूएपीए) की धाराएं लगाई हैं. Police अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थी.

आरोपी के खिलाफ यूएपीए की धारा 16 और 18 लगाई गई हैं, जो आतंकवादी गतिविधियों और ऐसी गतिविधियों की साजिश रचने से संबंधित हैं. यह कदम 12 अक्टूबर को सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) के बाहर स्थित नर्सरी पर हुए हमले की जांच में एक बड़ा मोड़ है.

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस संभावना की जांच कर रही है कि एबिन ने ‘बॉस’ नाम के एक अज्ञात हैंडलर के निर्देशों पर काम किया था. आरोपी ने विक्रम नाम के एक व्यक्ति का भी जिक्र किया है, जिसकी पहचान और ‘बॉस’ के साथ उसके संभावित संबंधों की जांच की जा रही है.

Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कथित हैंडलर विदेश से काम करने वाला कोई असली व्यक्ति है और क्या इन हमलों की योजना बनाने में कोई और भी शामिल था.

आरोपी ने दावा किया है कि उसे फोन कॉल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए निर्देश मिले थे.

जांचकर्ता उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के जरिए दावों की पुष्टि कर रहे हैं. डिजिटल सबूतों से यह समझने में मदद मिलने की उम्मीद है कि बातचीत किस तरह की थी, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या आरोपी को हमले करने के लिए पैसे मिले थे?

Police की ओर से एबिन को आगजनी की अन्य घटनाओं से जोड़ने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है. Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये घटनाएं आपस में जुड़ी हुई थीं और क्या ये किसी सुनियोजित हमले की श्रृंखला का हिस्सा थीं?

एसआईटी ने जांच पुणे तक भी बढ़ा दी है, जहां एबिन पढ़ाई करता था, ताकि उसके बैकग्राउंड और संभावित संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. Police यह जांच कर रही है कि क्या किसी बाहरी नेटवर्क ने उसके कथित कार्यों को प्रभावित किया या उसे निर्देश दिए.

एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने पहले ही इस मामले के बारे में जानकारी जुटा ली है.

केरल में यहूदियों के ऐतिहासिक प्रार्थना स्थलों में से एक होने के कारण यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है. Police अब कथित हैंडलर को पहचानने, डिजिटल सुरागों की पुष्टि करने और हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

–

एसडी/एबीएम

Share