Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

बिशन सिंह बेदी को याद कर भावुक हुए बेटे अंगद बेदी, तीसरी पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल नोट

बिशन सिंह बेदी को याद कर भावुक हुए बेटे अंगद बेदी, तीसरी पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल नोट

Mumbai , 23 अक्टूबर . एक्टर अंगद बेदी ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद किया. Actor ने बताया कि वे बचपन में अपने पिता के साथ दौड़ लगाते थे और इस खास दिन भी उन्होंने उनकी याद में दौड़ लगाई.

अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ कुछ वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उनके पिता बैठकर एक किस्सा सुना रहे हैं, जबकि अंगद उन्हें सुन रहे हैं और उस पल को रिकॉर्ड कर रहे हैं.

अंगद ने वीडियो के साथ एक खास नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि अपनी आखिरी विजिट के दौरान उन्होंने अपने पिता की पसंदीदा कोलोन उनके ड्रॉअर से ले ली थी. उन्होंने लिखा, “पता नहीं कैसे कहूं, लेकिन मुझे एक बात बतानी है. पिछली बार घर आने पर मैं आपके ड्रॉअर से आपकी फेवरेट कोलोन चुरा लाया था. आज वही लगा रहा हूं.”

उन्होंने लिखा, “23 अक्टूबर, पिताजी आपके शब्दों थे ‘भागते-भागते जागते रहना और जागते-जागते भागते रहना’. आज आपकी याद में मैंने एक प्यारा रनिंग सेशन किया, जब मैं सिर्फ 6 साल का था, तब आपके साथ ऐसे ही दौड़ लगाया करता था, वही यादें आज ताजा हो गईं.”

बिशन सिंह बेदी India के महानतम बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होंने 1960 और 1970 के दशक में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां दीं. वे अपनी रंगीन पगड़ी और क्रिकेट मामलों पर बेबाक तथा स्पष्ट राय रखने के लिए जाने जाते थे.

बिशन सिंह बेदी प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर और वेंकटराघवन) के प्रमुख सदस्य थे. उन्होंने अपनी फ्लाइट और सटीक नियंत्रण से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया. साल 2023 में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया था.

–

एनएस/वीसी

Share