Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

महेश बाबू ने वाराणसी फिल्म के विलेन कुंभा को दी जन्मदिन की बधाई, राजामौली ने भी की जमकर तारीफ

महेश बाबू ने वाराणसी फिल्म के विलेन कुंभा को दी जन्मदिन की बधाई, राजामौली ने भी की जमकर तारीफ

हैदराबाद, 16 अक्टूबर . तेलुगु स्टार महेश बाबू ने Friday को पृथ्वीराज को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. पृथ्वीराज, निर्देशक एस. एस. राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के सह कलाकार हैं.

महेश बाबू ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर फिल्म के ऑफिशियल हैंडल से किए गए एक पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, “कुंभा, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई… आपका दिन शानदार रहे… ढेर सारा प्यार और खुशियां हमेशा बनी रहें…!!!”

फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के ऑफिशियल हैंडल के जरिए पृथ्वीराज को जन्मदिन की बधाई दी. पृथ्वीराज इस फिल्म में विलेन ‘कुंभा’ का किरदार निभा रहे हैं.

अपनी बधाई में मेकर्स ने लिखा, “वाराणसी में सबसे जटिल दिमाग… जन्मदिन मुबारक हो कुंभा !!!”

मलयालम Actor और प्रोड्यूसर टोविनो थॉमस ने भी अपने दोस्त पृथ्वीराज को जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भाई.”

इससे पहले, डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने भी अपने खास अंदाज में पृथ्वीराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो पृथ्वी. आज मैं तुम्हारे अंदर के ‘कुंभा’ को जगाना नहीं चाहता था. वह कुंभा, जिसकी किस्मत में दुनिया पर अपनी छाप छोड़ना लिखा है.”

डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने पिछले साल नवंबर में पहली बार अपनी फिल्म में Actor पृथ्वीराज का लुक दिखाया था.

फिल्म में ‘कुंभा’ के रूप में पृथ्वीराज का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने लिखा था, “पृथ्वी के साथ पहला शॉट शूट करने के बाद मैं उनके पास गया और कहा कि आप अब तक के सबसे बेहतरीन Actorओं में से एक हैं. इस खतरनाक, बेरहम और ताकतवर विलेन ‘कुंभा’ के किरदार में जान फूंकना रचनात्मक रूप से बहुत संतोषजनक रहा. पृथ्वी, इस किरदार को अपनाने के लिए आपका धन्यवाद… सचमुच.”

वहीं, पृथ्वीराज ने राजामौली को जवाब देते हुए कहा, “सर, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है! इस शानदार सफर के आगे के हिस्से का मुझे बेसब्री से इंतजार है!”

फिल्म में पृथ्वीराज एक दिव्यांग व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं और उन्हें एक ऐसी व्हीलचेयर पर बैठे देखा जा सकता है, जिसमें रोबोटिक हाथ और पैर लगे हैं.

–

एससीएच/वीसी

Share