Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

संविधान निर्माता का अपमान करने वाले ‘संविधान दिवस’ पर मेनिफेस्टो जारी न करें : भाजपा

संविधान निर्माता का अपमान करने वाले ‘संविधान दिवस’ पर मेनिफेस्टो जारी न करें : भाजपा

New Delhi, 20 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही Samajwadi Party (सपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सपा 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी, जिसका शीर्षक ‘सत्ताइस का संकल्प – पीडीए का प्रण पत्र’ रखा गया है. सपा द्वारा संविधान दिवस पर घोषणा पत्र जारी करने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं.

BJP MP प्रकाश पाल ने सपा के इस ऐलान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस है, इसी दिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान बनाकर देश को सौंपा था, जिसे बाद में अंगीकार किया गया और 26 जनवरी से लागू किया गया.

प्रकाश पाल ने कहा, “अखिलेश यादव संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का कई बार अपमान कर चुके हैं. संविधान निर्माता का अपमान करने वाले उस दिन का प्रयोग न करें तो ज्यादा बेहतर होगा. अगर करना ही है तो अपने घोषणा पत्र में इस बात को जरूर लिखें कि जो वो लिखते हैं, वो करते नहीं हैं और जो करते हैं, वो लिखते नहीं हैं.”

वहीं, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि 26 नवंबर को अखिलेश यादव मेनिफेस्टो जारी कर रहे हैं. हमारी पार्टी भी जल्द ही मेनिफेस्टो जारी करेगी.

इमरान मसूद ने यूपी में गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर आ रही खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी है. सूत्रों के हवाले से खबर थी कि कांग्रेस एबीसी कैटेगरी बना रही है और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इसकी अगुवाई करने वाली हैं.

इस पर इमरान मसूद ने कहा, “ये सूत्र कौन हैं? यह जानकारी कहां से आ रही है? हमें कोई अंदाजा नहीं है. ये हमारी पार्टी के अंदरूनी मामले हैं, तो हम इनके बारे में सार्वजनिक रूप से चर्चा क्यों करें? हम अपने काम में व्यस्त हैं और उसी पर ध्यान दे रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी वाड्रा हमारे देश और हमारी पार्टी की नेता हैं. आपसे किसने कहा कि 175 सीटों को लेकर चर्चा हुई? चर्चा सभी 403 सीटों पर हुई है. गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा और मजबूत टक्कर देगा. बस इतनी सी बात है. हम कोशिश कर रहे हैं कि सब लोग एक साथ बैठें और हर मसले को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लें.”

–

पीआईएम/एबीएम

Share