Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

वीरप्पा मोइली के बयान पर भड़के जदयू नेता, श्याम रजक बोले- कांग्रेस में चमचागिरी की होड़

वीरप्पा मोइली के बयान पर भड़के जदयू नेता, श्याम रजक बोले कांग्रेस में चमचागिरी की होड़

वीरप्पा मोइली के बयान पर भड़के जदयू नेता, श्याम रजक बोले- कांग्रेस में चमचागिरी की होड़

Patna, 19 नवंबर . कर्नाटक के पूर्व Chief Minister और पूर्व Union Minister वीरप्पा मोइली ने Prime Minister मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. मोइली ने दावा किया है कि यूपीए Government के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को जेल जाने से बचाया था. उनके इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है और एनडीए नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने मोइली के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर ऐसा था तो फिर उन्हें बचाया ही क्यों गया? उन्होंने कहा कि यह सब बकवास बातें हैं और कांग्रेस में बयान देने की होड़ लगी हुई है. कांग्रेस के नेता यह दिखाने की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं कि कौन सबसे ज्यादा चमचागिरी कर सकता है.

श्याम रजक ने कहा कि पीएम मोदी देश के Prime Minister हैं और उन्होंने जनता के जनादेश से जीत हासिल की है. देश की जनता ने उन्हें Prime Minister के रूप में स्वीकार किया है. Prime Minister मोदी ने भी जनता के विश्वास को जीतने के लिए अथक प्रयास किए हैं और विकास तथा राष्ट्र की उन्नति के लिए निरंतर काम किया है.

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों और की गई टिप्पणियों का कोई मतलब नहीं है. यह केवल एक स्पर्धा है कि कौन अपनी चमचागिरी के बल पर पार्टी में अपना स्थान पक्का कर ले. उन्होंने कहा कि ऐसे नेता पार्टी में तो अपना स्थान बना सकते हैं, लेकिन जनता के दिलों में उनके लिए कोई जगह नहीं है.

वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी वीरप्पा मोइली के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मोइली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनका बयान व्यक्तिगत ईर्ष्या से प्रेरित लगता है.

नीरज कुमार ने कहा कि देश के Prime Minister से किसी को ईर्ष्या हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत ईर्ष्या के आधार पर राजनीति का एजेंडा तय नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस आज Political दुर्दशा का सामना कर रही है. उनका कहना है कि कांग्रेस के नेता सकारात्मक राजनीति करने के बजाय व्यक्तिगत आरोपों में उलझे हुए हैं, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ रहा है.

–

पीआईएम/एबीएम

Share