Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

विदेशी ताकतें और राहुल गांधी की मानसिकता भारत को बदनाम करने की है : किरेन रिजिजू

विदेशी ताकतें और राहुल गांधी की मानसिकता India को बदनाम करने की है : किरेन रिजिजू

New Delhi, 19 नवंबर . Union Minister किरेन रिजिजू ने Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा विदेशी दौरे के दौरान India की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर जोरदार पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी की देशविरोधी सोच और विदेशी ताकतें उन्हें India की बदनामी करने के लिए उकसाती हैं.

New Delhi में मीडिया से बातचीत के दौरान Union Minister किरेन रिजिजू ने कहा कि हम आमतौर पर राहुल गांधी की बातों को अहमियत नहीं देना चाहते, लेकिन वे विपक्ष के नेता हैं. जब वे विदेश जाकर India के बारे में गलत बयान देते हैं, तो हमें अपना विरोध दर्ज कराना ही पड़ता है. हमें उम्मीद है कि कम से कम अब तो वे अपने व्यवहार में सुधार लाएंगे. वे अमेरिका या अन्य देशों में जाकर कहते हैं कि India की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है. पूरी दुनिया कहती है कि India सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. आईएमएफ (जिसे हमने नहीं बनाया है), विश्व बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान कहते हैं कि India इस समय सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जबकि राहुल गांधी कहते हैं कि अर्थव्यवस्था खत्म हो चुकी है. उन्हें यह बात कौन समझा सकता है.

उन्होंने कहा कि आज के दिन में, मैं कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी अपने आपको, अपनी पार्टी के साथ विपक्ष को डुबाने का काम कर रहे हैं. कोई देश का सच्चा भारतीय नहीं चाहेगा कि कोई भारतीय विदेश में जाकर India के खिलाफ अनाप-शनाप बात करें. राहुल गांधी लोकतंत्र और वोट चोरी की बात करते हैं. अगर India में लोकतंत्र नहीं है तो वह कैसे केंद्र Government के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हैं, वे कैसे पीएम मोदी के खिलाफ बोलते हैं. राहुल गांधी कहते हैं कि बोलने की आजादी नहीं है तो वह क्या साबित करना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि आईएमएफ के आंकड़े बताते हैं कि 2011 से 2023 के बीच, India में 50 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं. करोड़ों लोग घोर गरीबी से बाहर निकले हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो, India ने दुनिया में तेजी से गरीबी कम करने का रिकॉर्ड बनाया है. आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने ‘गरीबी हटाओ’ का वादा करके कितनी बार वोट मांगे और सत्ता में आई. लेकिन क्या कांग्रेस के दौर में सचमुच गरीबी खत्म हुई? आज, पीएम मोदी के नेतृत्व में, हम एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां गरीबी लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है, और हम ‘विकसित भारत’ की राह पर बढ़ चुके हैं.

Union Minister ने कहा कि मैं राहुल गांधी को दो ही सुझाव देना चाहता हूं कि India में आप इतनी आजादी से घूमते हैं, जो करना चाहते हैं, कर लेते हैं. विदेश में जाकर छिप-छिपकर भागते हैं. इतनी आजादी मिलने के बाद नहीं कहना चाहिए कि देश में लोकतंत्र नहीं है, आजादी खत्म हो गई है. दूसरी सलाह यह है कि वह यह झूठ कहना बंद करें कि India की अर्थव्यवस्था मृत है. इससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है. राहुल गांधी देश की तरक्की को नीचे करके, India को बदनाम करके, क्या साबित करना चाहते हैं?

रिजिजू ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी खुद India के खिलाफ बोलते हैं और ऐसे बयान देते हैं, जिनका मकसद देश को बदनाम करना होता है. हालांकि, यह भी मुमकिन है कि विदेशों में मौजूद भारत-विरोधी ताकतें उन्हें उकसाती रहती होंगी. ये दोनों ही कारण हो सकते हैं. उन्होंने खुद ही एक भारत-विरोधी मानसिकता बना ली है, जिसका पूरा ध्यान इस बात पर रहता है कि कैसे भारत, उसकी सभ्यता, परंपराओं, लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया जाए. राहुल गांधी ने इन संस्थाओं के खिलाफ पहले ही मोर्चा खोल दिया है. उन्हें देशविरोधी ताकतें उकसा रही हैं.

–

डीकेएम/एबीएम

Share