Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बड़ी गिरावट, हल्की धूप भी बेअसर

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में बड़ी गिरावट, हल्की धूप भी बेअसर

श्रीनगर, 19 नवंबर . कश्मीर घाटी में Thursday को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा. श्रीनगर शहर में तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 17 नवंबर के माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है.

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने को बताया कि पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु (फ्रीजिंग पॉइंट) से नीचे रहा. श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अहमद ने कहा कि आसमान साफ ​​रहने के कारण आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है. साथ ही, इस महीने के अंत तक मौसम के आमतौर पर शुष्क बने रहने की उम्मीद है.

Thursday को घाटी में सर्दियों की हल्की धूप निकली, जो बर्फीले पहाड़ों से आ रही सुबह की ठंडी हवाओं के सामने बेअसर साबित हुई. दिन के समय ज्यादातर जगहों पर सर्दी बढ़ने लगी है, हालांकि कश्मीर में कहीं भी जलाशय अभी तक पूरी तरह नहीं जमे हैं.

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, कटरा में 10.9 डिग्री, बटोत में 5.7 डिग्री, बनिहाल में 8.7 डिग्री और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीनगर में सुबह की ठंड के कारण स्कूली बच्चों की नाक लाल हो गई थी और वे स्कूल बसों का इंतजार करते दिखे, जबकि बड़े-बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए भारी ऊनी कपड़े पहने हुए नजर आए.

सर्दियों का सबसे कठोर दौर, जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है, हर साल 21 दिसंबर से शुरू होता है और 40 दिनों तक चलने के बाद 30 जनवरी को समाप्त होता है. इस दौरान, दिन का तापमान शायद ही कभी 9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है, जबकि रात का तापमान शून्य से काफी नीचे गिर जाता है.

बर्फ से ढके गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट और सोनमर्ग हिल स्टेशन पर इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ है. सैलानी बर्फ और सर्दियों की धूप का आनंद ले रहे हैं. पर्यटक दुकानों और सड़क किनारे बैठे विक्रेताओं से ऊनी टोपियां, जर्सी और दस्ताने खरीदते देखे जा सकते हैं. वे विक्रेताओं के साथ मोलभाव भी करते हैं, लेकिन अंततः उन्हें ऊनी कपड़े खरीदने ही पड़ते हैं, क्योंकि घाटी की ठंड से बचने के लिए यही सबसे अच्छा उपाय है.

–

डीकेएम/एबीएम

Share