चक्रवात ‘अकवान’ को लेकर पुरी में अलर्ट, पर्यटकों के समुद्र तट पर जाने पर लगी रोक

पुरी, 20 नवंबर . चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ इस समय पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. तूफान के प्रभाव से समुद्र अशांत हो गया है. तट पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और असामान्य रूप से ऊंचे ज्वार देखे जा रहे हैं. इसकी वजह से Odisha में भी तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है.
हालांकि, पुरी में अब तक चक्रवात का कोई बड़ा असर सामने नहीं आया है. जनजीवन सामान्य बना हुआ है, लेकिन समुद्री तट का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. जिन इलाकों में आमतौर पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती थी, वे आज वीरान पड़े हैं.
चक्रवात के संभावित प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पुरी जिला प्रशासन और Police मुस्तैद है. एहतियात के तौर पर पर्यटकों को समुद्री तट से दूर रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. Policeकर्मी समुद्री तट पर तैनात हैं और लोगों को पानी के करीब जाने से रोक रहे हैं.
समुद्र की उफनती लहरों और तेज हवाओं के बीच प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे समुद्र तट पर जाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
सूरत से आए पर्यटक तेजस सवलिया ने से बताया कि उनका आठ लोगों का समूह जगन्नाथ पुरी के दर्शन और समुद्र तट घूमने के उद्देश्य से आया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन जिस तरह से सुरक्षा का इंतजाम कर रहा है, वह बिल्कुल सही है. चक्रवात आ रहा है, ऐसे में कभी भी कुछ भी हो सकता है, इसलिए पर्यटकों को समुद्र तट से दूर रखना जरूरी है.
तेजस ने कहा कि चक्रवात की खबर आने के बाद पर्यटकों की संख्या काफी कम हो गई है. फिर भी जगन्नाथ पुरी के दर्शन खुले हुए हैं और श्रद्धालु वहां दर्शन कर रहे हैं. समुद्र तट के लिए लोगों को इंतजार करना होगा, इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी लोग पहले की तरह घूम सकेंगे.
वहीं, सूरत से ही आए एक अन्य पर्यटक अमित पंचूरिया ने भी Police और प्रशासन की सराहना की. उन्होंने कहा कि Police जो कुछ भी कर रही है, वह पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ही कर रही है और यह पूरी तरह सही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई जगन्नाथ जी के दर्शन के लिए पुरी आना चाहता है तो आ सकता है, लेकिन समुद्र तट और सी-फेस घूमने के लिए अभी आने से बचे.
अमित ने कहा कि मौजूदा स्थिति सभी के लिए चिंताजनक है. जो लोग पुरी आने की योजना बना रहे हैं, वे अभी न आएं, क्योंकि यह उनके लिए सुरक्षित नहीं है. उन्होंने बताया कि उन्होंने समाचारों में चक्रवात के बारे में सुना था, लेकिन यह अनुमान नहीं लगाया था कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी. प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम उनकी सुरक्षा के लिए ही हैं, इसलिए सभी को उनका पालन करना चाहिए.
–
पीआईएम/डीकेपी


