Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

तूफान ‘अकवान’ के 2 घंटे में शुरू होगी टकराने की प्रक्रिया, 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

तूफान ‘अकवान’ के 2 घंटे में शुरू होगी टकराने की प्रक्रिया, 90 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

New Delhi, 20 नवंबर . चक्रवाती तूफान “अकवान” से जुड़े बादल उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी Odisha के तटीय क्षेत्रों तक पहुंच चुके हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों में तूफान के लैंडफॉल (तट से टकराने) की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है.

India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मौजूद भीषण चक्रवाती तूफान “अकवान” पिछले 6 घंटों के दौरान 21 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है. अब यह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है.

Friday की सुबह 02:30 बजे यह उसी क्षेत्र में स्थित था. यह कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 110 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 170 किमी पूर्व, गोपालपुर (Odisha) से 170 किमी दक्षिण, पुरी (Odisha) से 250 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से 370 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में केंद्रित था.

इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और Friday की दोपहर से पहले गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी Odisha के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

आईएमडी ने बताया कि नवीनतम सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चक्रवाती तूफान “अकवान” से जुड़े बादल उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी Odisha के तटों तक पहुंच गए हैं, जिससे इसका जमीन (तटीय क्षेत्र) से संपर्क शुरू हो गया है. अगले 2 घंटों के दौरान ‘लैंडफॉल’ (जमीन से टकराने) की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस पूरे सिस्टम पर विशाखापत्तनम और गोपालपुर में लगे डॉप्लर वेदर रडार के जरिए लगातार नज़र रखी जा रही है.

Odisha में चक्रवात ‘अकवान’ के खतरे को देखते हुए राज्य Government ने बड़े पैमाने पर बचाव और राहत की तैयारियां शुरू कर दी हैं. Odisha की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने Thursday को बताया कि प्रशासन ने राज्य में 4,243 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है. अब तक करीब 72 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. यह अभियान Wednesday से शुरू हुआ था और पूरी रात जारी रहा.

उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए करीब 8,000 राहत शिविर तैयार किए गए हैं. वहीं, 30 नवंबर के आसपास जिन महिलाओं की प्रसव की संभावित तारीख है, ऐसी करीब 9,100 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है. इनमें से कई महिलाओं को पहले ही अस्पतालों में शिफ्ट किया जा चुका है.

मुख्य सचिव ने कहा कि भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील जिलों से भी लोगों को हटाया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों की तलहटी में छोटी बस्तियों और अस्थायी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. गजपति जिले में करीब 16 हजार और कंधमाल जिले में लगभग 3,400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

–

ओपी/एएस

Share