Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, गिरते पारे के बीच दिल्ली-नोएडा की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार

राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, गिरते पारे के बीच दिल्ली नोएडा की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार

राजधानी में बढ़ी ठिठुरन, गिरते पारे के बीच दिल्ली-नोएडा की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार

New Delhi, 21 नवंबर . पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है.

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी. अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे ठंड काफी बढ़ जाएगी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 21 नवंबर से 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा. 21 और 22 नवंबर: तापमान 26 डिग्री से 14 डिग्री और 13 डिग्री के बीच रहेगा. इन दिनों मध्यम कोहरा) देखने को मिलेगा.

23 से 26 नवंबर तक तापमान में और गिरावट आएगी. 23 और 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, 25 और 26 नवंबर तक न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इन दिनों हल्का कोहरा रहेगा. बढ़ती ठंड और धुंध के कारण प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा हो रहा है. दिल्ली के कई इलाकों की हवा ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है.

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो सिरी फोर्ट के पास एक्यूआई 368 दर्ज किया गया है, जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. वजीरपुर की हवा सबसे ज्यादा जहरीली है, एक्यूआई 337 है. वहीं, शादीपुर में एक्यूआई 326 और विवेक विहार में एक्यूआई 317 तक पहुंच गया है. वसुंधरा एन्क्लेव इलाके में एक्यूआई 315, सोनिया विहार में 274 और टीकरी कलान में एक्यूआई 264 दर्ज किया गया. यहां की हवा ‘खराब’ श्रेणी में है.

दिल्ली से सटे नोएडा की हवा भी धीरे-धीरे खराब होती जा रही है. यहां के कई सेक्टरों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 342 पर पहुंचा. सेक्टर-125 में एक्यूआई 270 है. सेक्टर-39 में एक्यूआई 261, सेक्टर-1 में 256, सेक्टर-116 में एक्यूआई 228 दर्ज किया गया. इसके अलावा सेक्टर-150 में एक्यूआई 183 है, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में है.

मौसम और प्रदूषण के इस दोहरे वार से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए. वहीं, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को घरों से बाहर निकलने से बचना चाहिए और मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए.

–

पीकेटी/डीसीएच

Share