Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री योगी की माता की अंतिम यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, हरिद्वार के चंडीघाट पर भी पुलिस तैनात

मुख्यमंत्री योगी की माता की अंतिम यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, हरिद्वार के चंडीघाट पर भी पुलिस तैनात

Chief Minister  योगी की माता की अंतिम यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, हरिद्वार के चंडीघाट पर भी Police तैनात

देहरादून, 21 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का Saturday को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा. कई राज्यों के विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए अंतिम यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है. पंचूर स्थित पैतृक आवास से उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना होगी.

Chief Minister योगी की माता सावित्री देवी अंतिम यात्रा निकलने से पहले सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर काफिले में शामिल होने वाली सभी गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है. वहीं, अंतिम यात्रा के लिए एंबुलेंस को पुष्पों से सजाया गया है. सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मुस्तैद हैं.

उधर, हरिद्वार के चंडीघाट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. चंडीघाट पर Police बल की तैनाती की गई है और चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा है.

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट के कई मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित संगठन के वरिष्ठ नेता हरिद्वार पहुंच सकते हैं. उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश Government के कई मंत्री और विधायक भी अंतिम संस्कार में मौजूद रह सकते हैं.

सावित्री देवी ने Friday सुबह करीब 10.45 बजे 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं. उनके छोटे बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक, सुबह उनकी मां को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. वह पिछले करीब एक साल से बोल भी नहीं पा रही थीं. निधन के समय घर पर महेंद्र सिंह बिष्ट और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे.

मां के निधन की सूचना Chief Minister योगी आदित्यनाथ को उस समय मिली, जब वह गोरखपुर में युवाओं को टैबलेट वितरित करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें इस दुखद खबर की जानकारी दी. इसके बाद Chief Minister ने अपना आगे का कार्यक्रम स्थगित किया और उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए. उनका गोंडा जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया.

अपने घर पहुंचने पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के दर्शन किए. इस दौरान वे भावुक भी नजर आए.

–

डीसीएच/

Share