चक्रवात ‘अकवान’ हुआ कमजोर, मध्य ओडिशा के ऊपर बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र

भुवनेश्वर, 21 नवंबर . Odisha के तटों से होकर गुजरने के बाद चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ कमजोर पड़ गया है. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Saturday को बताया कि Friday रात करीब 11.30 बजे चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होकर मध्य Odisha के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया.
आईएमडी ने Saturday रात 1.07 बजे social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए बताया कि चक्रवात ‘अकवान’ राज्य के दक्षिणी तटीय हिस्से से उत्तर की ओर बढ़ने के बाद मध्य Odisha के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘अकवान’ के Odisha के ऊपर लगभग उत्तर की ओर बढ़ने के साथ-साथ अगले 6 घंटों के दौरान और कमजोर होकर एक ‘लो प्रेशर एरिया’ (कम दबाव का क्षेत्र) में तब्दील होने की संभावना है.
विभाग ने कहा कि इस सिस्टम से जुड़ा यह आखिरी अपडेट है. हालांकि, नेशनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर और संबंधित मौसम केंद्रों की ओर से इस सिस्टम के संबंध में नियमित बुलेटिन जारी रहेंगे.
इससे पहले, Friday दोपहर करीब पौने 2 बजे मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी Odisha के तटों के पास मौजूद ‘अकवान’ पिछले छह घंटों के दौरान 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा था. सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच यह 70-80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी Odisha के तटों को पार कर चुका था.
यह तूफान दक्षिणी Odisha के तटीय इलाकों और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में केंद्रित था. यह गोपालपुर (Odisha) के पास, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 120 किमी उत्तर-पूर्व में, पुरी (Odisha) से 130 किमी पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 230 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित था.
–
डीसीएच/


