विश्व पशु दिवस : राजस्थान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने पशुओं के संरक्षण की अपील की

New Delhi, 4 अक्टूबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी और Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने विश्व पशु दिवस पर लोगों से पशुओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके प्रति करुणा भाव बनाए रखने की अपील की.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व पशु दिवस, पशुओं के महत्व को समझने के साथ ही यह संदेश भी देता है कि मनुष्य और पशु का सह-अस्तित्व ही प्रकृति के संतुलन और मानवता के भविष्य की सुरक्षा का आधार है. पशुओं का संरक्षण करना, उनके प्रति करुणा दिखाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व और मानवीय कर्तव्य है. हमारी Government इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है. विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “विश्व पशु दिवस के अवसर पर आइए पशुओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके प्रति करुणा भाव बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लें तथा एक संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें.”

बिहार Government के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “पशुओं के संरक्षण के लिए करें योगदान, पशु क्रूरता एवं अत्याचार की रोकथाम पर दें ध्यान. आइए, विश्व पशु दिवस के अवसर पर पशुओं के प्रति करुणा, संवेदना और संरक्षण का संकल्प लें. विश्व पशु दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.”

अंडमान-निकोबार के उपGovernor दिनेश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर आइए, हम सब जीव–जंतुओं के प्रति संवेदना एवं कल्याण की भावना रखें और इनके संरक्षण का संकल्प लें.”

Haryana भाजपा ने एक्स पोस्ट में कहा, “करुणा ही मानवता की पहचान है. विश्व पशु दिवस पर आइए, हम अपने आसपास मौजूद पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता और करुणा का भाव रखें. उनके लिए सुरक्षित वातावरण, भोजन और संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में अपना योगदान दें.प्रकृति का संतुलन तभी कायम रहेगा, जब उसके हर जीव के प्रति हमारा व्यवहार प्रेम और जिम्मेदारी से भरा हो. आप सभी को ‘विश्व पशु दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं!”

बता दें कि विश्व पशु दिवस की शुरुआत कुत्ते विशेषज्ञ हेनरिक जिम्मरमैन ने की थी. उन्होंने 24 मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन स्थित स्पोर्ट पैलेस में पहले विश्व पशु दिवस का आयोजन किया. पहले आयोजन में 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए. यह आयोजन मूल रूप से 4 अक्टूबर को निर्धारित किया गया था, ताकि यह पशुओं के संरक्षक संत, सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी के पर्व दिवस के साथ मेल खाए. हालांकि, उस दिन आयोजन स्थल उपलब्ध नहीं था. इसके बाद 1929 में पहली बार इस आयोजन को 4 अक्टूबर को स्थानांतरित किया गया.

–

ओपी/एएस

Leave a Comment