झारखंड : साहिबगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

साहिबगंज, 4 अक्टूबर . Jharkhand के साहिबगंज जिले में Sunday सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क की है.

मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी गौर चंद्र बागती के रूप में हुई है. सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, गौर चंद्र बागती रोज सुबह टहलने के लिए घर से निकलते थे.

चंद्र बागती Sunday सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान मोहनपुर चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार किया. गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

सुबह सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना Police तथा ग्रामीणों को दी. कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजमहल के अनुमंडल Police पदाधिकारी (एसडीपीओ) विमलेश कुमार त्रिपाठी और Police इंस्पेक्टर राजीव रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं. फॉरेंसिक टीम की मदद से भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं.

Police आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के पीछे क्या कारण हो सकता है और हमलावर कौन थे. हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

–

एसएनसी/वीकेयू

Leave a Comment