
सारण, 4 अक्टूबर . बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में Saturday देर रात दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में चाकूबाजी के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए Patna स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. Police ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थानों की Police को तैनात किया है.
घटना एकमा थाना क्षेत्र के पछुआ गांव और परसागढ़ बाजार के बीच परसा मोड़ की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान पछुआ गांव निवासी रमेश कुमार यादव (35), मुकेश यादव (25) और छपरा के काशी बाजार निवासी अंकुर कुमार उर्फ धोनी (22) के रूप में हुई है. अंकुर अपने रिश्तेदार के यहां पछुआ गांव आया था. घटना में पछुआ गांव निवासी विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, Saturday की शाम मुख्य सड़क पर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी. विवाद उस समय तो शांत हो गया, लेकिन देर रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों ओर से मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई. चाकूबाजी में अंकुर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अन्य घायलों को एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया. बताया जा रहा है कि वहां भी दोनों पक्षों के बीच दोबारा झड़प और चाकूबाजी हुई. इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान रमेश यादव और मुकेश यादव की मौत हो गई.
एकमा के थाना प्रभारी राम बालक यादव ने Sunday को को बताया कि प्रथमदृष्टया मामला दो युवाओं के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद का प्रतीत हो रहा है. Police सभी पहलुओं की जांच कर रही है. एकमा सदर-2 के एसडीपीओ भी Police बल के साथ घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि घटना में एक पक्ष के दो और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हुई है. Police घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.
–
एमएनपी/ओपी