
ग्रेटर नोएडा, 5 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नीमका में Sunday देर रात कहासुनी के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. विवाद के बाद एक युवक पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद Police महकमे में हड़कंप मच गया. स्थानीय Police के साथ ही Police के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है.
Police से मिली जानकारी के मुताबिक, दिनांक 4 अक्टूबर की देर रात थाना जेवर क्षेत्र के ग्राम नीमका में भोले शंकर की हत्या किए जाने की सूचना Police को प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही स्थानीय Police और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी बात को लेकर मृतक और आरोपी के बीच कहासुनी हुई थी. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर फावड़े से युवक की गर्दन पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई.
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. Police ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए वहां से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया. टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं, ताकि हत्या की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके. Police ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण और चोटों की स्थिति को लेकर भी स्थिति और स्पष्ट होगी.
वहीं, Police की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं. Police अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य संभावित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच, cctv फुटेज के अवलोकन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर Police ने आरोपी की पहचान कर ली है. अब उसकी गिरफ्तारी के लिए Police टीमों को लगाया गया है.
Police का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा. इसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. फिलहाल Police आरोपी की तलाश के साथ-साथ हत्या के पीछे की पूरी वजह और विवाद की वास्तविक परिस्थितियों की जांच कर रही है.
–
पीकेटी/पीएम