
New Delhi, 6 अक्टूबर . केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने Tuesday को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें Prime Minister Narendra Modi और भाजपा कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ सेवा की सीख लेनी चाहिए. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर भी हमला बोला.
दरअसल, ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने Tuesday को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च निकाला. हालांकि, सुरक्षा बलों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया.
पत्रकारों से बातचीत में रिजिजू ने विपक्ष के प्रदर्शन को ‘ड्रामा’ करार दिया. उन्होंने कहा, “हर दिन कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और उनके सहयोगी यही ड्रामा करते रहते हैं और चुनाव आयोग तथा Supreme Court पर हमला करते हैं. अब इसे बंद करने का समय आ गया है. यह ड्रामा 2014 से लगातार चल रहा है. आखिर यह कब तक चलेगा?”
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की सेवा करने पर लोगों का समर्थन और जनादेश मिलता है. अगर जनादेश नहीं मिलता तो चुनाव आयोग को गाली दी जाती है. Supreme Court माफी मांगने के लिए कहता है तो बाद में उसी अदालत पर हमला किया जाता है और कहा जाता है कि उन्हें अदालत पर भरोसा नहीं है.
रिजिजू ने कहा कि चुनाव आयोग और Government को ‘चोर’ कहना न तो लोकतंत्र को मजबूत करेगा और न ही कांग्रेस को दोबारा खड़ा करने में मदद करेगा.
राहुल गांधी को लेकर रिजिजू ने कहा, “मैं खास तौर पर राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि Prime Minister मोदी से सीखें और भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें, जो लगातार और निस्वार्थ भाव से अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए काम करते हैं. आपको भी ऐसा ही करना चाहिए. यह ड्रामा बंद कीजिए.”
उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी लगातार जनता की सेवा करेंगे तो लोग उन पर भरोसा करेंगे, जबकि इस तरह का प्रदर्शन और Political नैरेटिव उन्हें कोई मदद नहीं देगा.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रिजिजू ने पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगाए गए आपातकाल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश पर 55 वर्षों तक शासन करने का अवसर मिला और इसी दौरान दो साल तक आपातकाल लगाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में बदलाव किया गया था. रिजिजू ने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है और आज वही पार्टी लोकतंत्र की बात करती है.
रिजिजू ने कांग्रेस और राहुल गांधी से ‘India विरोधी ताकतों के नैरेटिव को बढ़ावा देना बंद करने’ की अपील की. उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें लगातार ऐसे नैरेटिव को आगे बढ़ाती हैं, जिनका उद्देश्य India को कमजोर करना, देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना और नागरिकों को गुमराह करना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कम से कम ऐसी ताकतों का समर्थन करने से बचना चाहिए.
Union Minister ने कहा कि देश की जनता इस तरह के ‘ड्रामा’ से परेशान हो चुकी है और वह इसे देखना नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि देश बदल चुका है और अब ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है.
रिजिजू ने कहा कि अब कोई व्यक्ति केवल किसी खास परिवार में जन्म लेने के आधार पर Prime Minister नहीं बन सकता. देश का युवा Prime Minister मोदी के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रहा है.
उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि अगर वह वास्तव में जनता का जनादेश हासिल करना चाहती है तो social media पर नैरेटिव बनाने के बजाय ‘सेवा’ करे. रिजिजू ने कहा कि उन्होंने खुद विपक्ष में रहते हुए 25 साल तक गांवों में लोगों की सेवा की है.
उन्होंने दावा किया कि आज पूरा देश Prime Minister मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने के लिए एकजुट है और राहुल गांधी तथा उनके साथियों की ओर से किए जा रहे ‘ड्रामा’ का समर्थन करने कोई आगे नहीं आएगा.
–
डीएससी