ईरान पर आर्थिक दबाव डालने की कोशिशें नाकाम, हालात से न‍िपटने के ल‍िए हमने बनाई नई व्‍यवस्‍था: पेजेश्‍क‍ियन

New Delhi, 4 अक्टूबर . ईरान के President मसूद पेजेश्‍क‍ियन ने कहा है कि देश के सामने बने ‘खास हालात’ से निपटने के लिए Government ने एक नई व्यवस्था अपनाई है. उन्होंने कहा कि ईरान पर आर्थिक दबाव डालने की कोशिशें अपने मकसद में कामयाब नहीं हुई हैं.

पेजेश्‍क‍ियन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि देश पर आर्थिक दबाव बढ़ा है. हालांकि, उनका कहना है कि ईरान की जनता के सहयोग और Government की ओर से उठाए गए कदमों की वजह से दुश्मन उस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया, जिसे उन्होंने ‘आर्थिक युद्ध’ बताया.

ईरानी President ने लिखा, “Government ने इन खास हालात से निपटने के लिए एक नई व्यवस्था अपनाई है. पिछले कुछ महीनों में दुश्मन की योजना देश की जरूरी व्यवस्थाओं को रोककर ईरान के लोगों पर दबाव बनाने की रही है. आर्थिक दबाव बढ़ा है, लेकिन ईश्वर की कृपा, लोगों के सहयोग और Government में हमारे साथियों की ओर से उठाए गए कदमों के चलते हमने आर्थिक युद्ध में दुश्मन के मकसद को पूरा नहीं होने दिया.”

पेजेश्‍क‍ियन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब संघर्ष को लेकर तनाव जारी है और ईरान पर आर्थिक दबाव भी बढ़ रहा है.

इस बीच, अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध ‘बहुत जल्द’ खत्म हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि संघर्ष खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी. ट्रंप ने ईरान को भारी सैन्य और आर्थिक दबाव में भी बताया.

टेक्सास पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत और बाद में डेंटन में पीटरबिल्ट मोटर्स की एक फैक्ट्री के दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के सामने यह तय करने का विकल्प है कि संघर्ष किस तरह खत्म होगा.

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “ईरान के साथ यह मामला बहुत जल्द किसी न किसी तरह खत्म होने वाला है. वहां महंगाई 301 प्रतिशत है. उनके पास पैसा नहीं है, उनकी करेंसी की हालत खराब है. उनकी सेना हार चुकी है, उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, सब कुछ खत्म हो चुका है.”

उन्होंने कहा, “किसी न किसी तरह यह बहुत जल्द खत्म होगा. और जब यह खत्म होगा, तो तेल की कीमतें बहुत तेजी से नीचे आएंगी.”

–

एवाई/एएस

Leave a Comment